Breaking News

दो फैक्ट्रियों में छापामारी दौरान 337 किलो नकली खोया पकड़ा गया

अमृतसर, 3 नवंबर :पंजाब के फूड सेफ्टी टीम ने अमृतसर में त्योहरों के सीजन में मिठाइयां बनाने के लिए तैयार हो रहे नकली खोये की दो फैक्ट्रियों को पकड़ा है। इसके लिए फूड सेफ्टी कमिश्नर पंजाब डॉ. अभिनव त्रिखा और डिप्टी कमिश्नर  अमृतसर घनश्याम थोरी के आदेशों पर स्पेशल टीम का गठन किया गया था। छापेमारी में 337 किलो नकली खोया पकड़ में आया। इतना ही नहीं, स्किम्ड मिल्क व वनस्पति घी भी पकड़ा गया है। सहायक कमिश्नर फूड राजिंदर पाल सिंह, एफएसओकमलदीप कौर, अश्वनी कुमार, अमनदीप सिंह और साक्षी खोसला के साथ पुलिस अधिकारियों ने बीती रात गांव मानावाला तहसील अजनाला जिला में छापेमारी की। यह छापेमारी कुलदीप सिंह पुत्र तरलोक सिंह की खोया बनाने की फैक्ट्री में की गई थी। ग्राइंडर की सहायता से स्किम्ड मिल्क पाउडर और वनस्पति को मिलाकर नकली खोया यहां बनाया जा रहा था।यहां से कुल 287 किलोग्राम नकली खोया पकड़ा गया। इसके अलावा 105 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर और 44 किलोग्राम वनस्पति तेल को टीम ने जब्त कर लिया। जब्त खोये को तुरंत नष्ट करवा दिया गया।

अन्य फैक्ट्री से 50 किलो खोया जब्त

इसके बाद टीमें देसा सिंह पुत्र रुलदा सिंह गांव मानावाला की फैक्ट्री में पहुंची। यहां भी 50 किलोग्राम नकली खोया मौजूद था। जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। यहां से टीम ने 18 किलोग्राम स्किम्ड मिल्क पाउडर और 10 किलोग्राम वनस्पति को टीम ने जब्त कर लिया।

आरोपियों के खिलाफ एफ आई आर दर्ज

फूड सेफ्टी विभाग ने इसके बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। स्थानीय थाना लोपोके की पुलिस ने तुरंत दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं जांच के लिए 6 सैंपल लिए गए हैं। वहीं, एक्सपर्ट्स की सुनें तो ये खोया पेट की बीमारियां देसकता है। अगर इस तरह के खोये का अधिक समय तक इस्तेमाल किया जाए तो ये कैंसर जैसी भयानक बीमारी को भी जन्म दे सकता है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

ब्लैकआउट का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए : अनुपालन न करने पर होगी सख्त कार्रवाई : जिला मजिस्ट्रेट

जिला मजिस्ट्रेट साक्षी साहनी की फाइल फोटो। अमृतसर,9 मई :भारत सरकार और पंजाब सरकार द्वारा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *