Breaking News

पेठा फैक्ट्री में छापामारी : गंदगी का कटा चालान ; पेठे के सैंपल जांच के लिए भेजें

अमृतसर,4 नवंबर :दिवाली को देखते हुए अमृतसर सेहत विभाग की फूड सेफ्टी टीमें एक्टिव हो गई हैं। टीमों ने दूसरे दिन शहर की दुकानों पर डिलवरी के लिए तैयार हो रहे पेठे की फैक्ट्री में छापामारी की है। सेहत विभाग की टीमों ने बिना देरी किए, सबसे पहले उन्हें गंदगी का चालान काट दिया। वहीं पेठे के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं।असिस्टेंट फूड सेफ्टी कमिश्नर रजिंदरपाल सिंह ने बताया कि मजीठा बायपास क्षेत्र में यह छापामारी जानकारी के बाद की गई थी। जिस समय छापामारी की गई, बहुत अधिक अन-हाइजीनिक तरीके से इसे तैयार किया जा रहा था। गंदगी को देख इसका तुरंत चालान काट दिया गया। इसके साथ ही 6 क्विंटल पेठे को सील कर दिया गया है। ये वह पेठा है, जो स्टॉक में तैयार पड़ा था। इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं। अगर सैंपल ठीक पाए गए तो ये पेठा फैक्ट्री मालिक को सौंप दिया जाएगा, अन्यथा उसे नष्ट कर दिया जाएगा।

कटिंग के लिए रखा पेठा किया डिस्ट्रॉय

रजिंदरपाल सिंह ने बताया कि काफी अधिक मात्रा में पेठे की कटिंग अभी चल रही थी। ये पेठा काफी गंदगी में पड़ा था। इसे देखते हुए कटिंग के लिए रखा गया सारा पेठा नष्ट करवा दिया गया है। अगर सैंपल फेल पाए गए तो फैक्ट्री मालिक के खिलाफ बनती कार्रवाई की जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

अमृतसर- तरनतारन बाईपास पर स्कॉर्पियो में युवक जिंदा जला : टिप्पर से टकराकर गाड़ी में आग लगी

जलती हुई कार का दृश्य। अमृतसर,1 अक्टूबर:अमृतसर-तरनतारन बाईपास पर आज एक स्कॉर्पियो कार की तारकोल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *