Breaking News

एडवोकेट धामी बने एसजीपीसी के लगातार तीसरी बार प्रधान

एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी

अमृतसर,8 नवंबर: एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के लगातार तीसरी बार प्रधान बने हैं। तेजा सिंह समुद्री हाल में दोपहर करीब 1 बजे अरदास के बाद वोटिंग शुरू हुई थी।अलग-अलग जिलों से आए एसजीपीसी मेंबरों ने वोटिंग की। कुल 151 मतदाताओं में से 138 मतदाताओं ने वोट के अधिकार का इस्तेमाल किया है। जिसमें से 2 वोट जांच दौरान रद्द कर दिए गए। एडवोकेट धामी को 118 वोट पड़े जबकि बलबीर सिंह धुनस को 17 वोट पड़े।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कटड़ा आहलूवालिया क्षेत्र में गलियां बनवाने के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

विकास कार्य का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता। अमृतसर, 8 मई (राजन): केंद्रीय …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *