
अमृतसर, 19 नवंबर(राजन): नगर निगम शहर के विकास के लिए करोड़ो रुपयो के वर्क आर्डर जारी कर रहा है। पहले भी नगर निगम द्वारा शहर की सड़कों को बनवाने के लिए 70 करोड़ रुपयो के कार्य करवाए जा रहे हैं। इसके साथ ही लगभग 10 करोड रुपए की लागत से सड़के बनवाने के वर्क आर्डर जारी हो रहे हैं।लुक से सड़क बनवाने के प्लांट 15 दिसंबर तक चलते हैं। लुक की सड़के 15 दिसंबर के बाद नहीं बनती है। जिससे निगम द्वारा सड़कों को बनवाने के कार्य में तेजी लाई गई है। निगम द्वारा जितनी भी सड़के बनवाने के वर्क आर्डर जारी किए हुए हैं, उन में लुक से बनने वाली सड़के अभी तक 16 प्रतिशत ही बन पाई है। निगम अधिकारी ने बताया कि 15 दिसंबर तक लुक से बनने वाली 50 प्रतिशत सड़कों का कार्य पूरा हो जाएगा। इसके साथ-साथ वाॉल्ड सिटी के बाहर स्मार्ट रोड का प्रीमिक्स का कार्य पूरा हो जाएगा। उन्होंने बताया कि इस वक्त नगर निगम का पूरा ध्यान लुक से बनने वाली सड़कों की ओर है। प्रिमिक्स प्लांट बंद होने के उपरांत निगम द्वारा सीसी फ्लोरिंग और इंटरलॉकिंग टाइलों के साथ सड़कों का कार्य जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा इस वक्त सड़कों का कार्य 50 प्रतिशत लुक से,40 प्रतिशत सीसी फ्लोरिंग और 10 प्रतिशत इंटरलॉकिंग टाइलों से करवाया जा रहा है।
टूरिस्ट की सुविधा के लिए 10.33 करोड़ के कार्य होंगे शुरू
नगर निगम द्वारा 10.33 करोड़ रुपयो की लागत से एकीकृत पर्यटन सुरक्षा और यातायात सुविधा के लिए ई-टेंडर जारी किए थे। इस ई-टेंडर में पांच फर्मों द्वारा बिड भरी गई। इसमें एक फर्म द्वारा सबसे अधिक 7.77 प्रतिशत सेविंग भरी है। इस ई टेंडर को वेट करने के लिए नगर निगम द्वारा लोकल बॉडी विभाग चंडीगढ़ में भेजा हुआ है।एकीकृत पर्यटन सुरक्षा और यातायात सुविधा का कार्य पूरा होने के बाद टूरिस्ट की सुविधा के लिए शहर एक अलग रूप में नजर आएगा।
फोकल प्वाइंट की बदलेगी नुहार
फोकल प्वाइंट के लोग पिछले लंबे अरसे से असुविधाएं झेल रहे थे । नगर निगम द्वारा फोकल प्वाइंट की नुहार बदलने के लिए पहले से ही एक करोड़ के वर्क आर्डर जारी करके फोकल प्वाइंट के पार्को, स्ट्रीट लाइट और सीवरेज के कार्य करवाने शुरू कर दिए गए हैं। फोकल प्वाइंट की सड़कों को बनवाने के लिए नगर निगम द्वारा 2.44 करोड़ रुपयो के ई-टेंडर जारी किए थे। इसमें भी दो पार्टियों ने बिड भरी। इसमें सबसे अधिक एक पार्टी द्वारा 15.90 प्रतिशत सेविंग भरी है। निगम द्वारा इस ई टेंडर को वेट करने के लिए लोकल बॉडी विभाग चंडीगढ़ को भेजा गया है। इसी के साथ-साथ निगम द्वारा फोकल प्वाइंट में नया फायर ब्रिगेड स्टेशन बनाने के लिए 1.96 करोड़ रुपयो का ई टेंडर जारी किया था। इस ई-टेंडर में तीन पार्टियों ने बिड भरी है। इसमें सबसे अधिक एक पार्टी द्वारा 17.86 प्रतिशत सेविंग भरी है। निगम ने इस ई टेंडर को भी वेट करने के लिए लोकल बॉडी विभाग चंडीगढ़ में भेजा हुआ है। वेट होने के उपरांत इन कार्यों के वर्क आर्डर जारी होने पर कार्य शुरू हो जाएंगे। इससे फोकल प्वाइंट की नुहार बदलेगी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News