Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने गलियों में सीवरेज व्यवस्था डलवाने के विकास कार्यों के किए उद्घाटन

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

अमृतसर, 30 सितंबर(राजन) : केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज वार्ड नंबर 59 के क्षेत्र गली बदरायो और बिक्रम गली में नई सीवरेज व्यवस्था डालने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि वाॉल्ड सिटी की गलियों में खराब सीवरेज व्यवस्था को लेकर शिकायतें मिल रही थी। उन्होंने कहा कि रंगला पंजाब 3 विधायक फंड के तहत वाॉल्ड सिटी की गलियों में नई सीवरेज व्यवस्था डालने विकास कार्य को मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में सीवरेज  व्यवस्था डालने के विकास कार्य तेजी से शुरू करवाए जा रहे हैं। आने वाले 2 महीनो के भीतर यह सभी कार्य पूरे करवा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जिन-जिन क्षेत्रों में सीवरेज व्यवस्था डलवाई जाएगी, उन क्षेत्रों में कंक्रीट से गलियों को पक्का भी करवा दिया जाएगा।

विकास कार्यों का उद्घाटन करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि रंगला पंजाब 3 विधायक फंड की हल्के में 5 करोड़ के विकास कार्यों को मंजूरी दी गई है। इनसे हल्के की सभी 14 वार्ड और तीन पंचायत में तेजी से विकास कार्य करवाए जा रहे है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर से भी लगभग 4 करोड़ रुपयो  के विकास कार्यों को मंजूरी ली गई है। ट्रस्ट द्वारा करवाए जा रहे  विकास कार्य प्रगति अधीन है। उन्होंने कहा कि हलके में कोई भी विकास कार्य अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा। इस अवसर पर वार्ड इंचार्ज दीपक बग्गा, हैप्पी कुमार, मोना महाजन, रितु महाजन, मैडम राशि, सोनू महाजन, रोहित पहलवान, मोनिका भट्टी, विपिन कुमार, दीपक चड्ढा, प्रदीप कुमार, सुमित कुमार और क्षेत्र के लोग मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

कूड़े के ढेर, गंदा पानी, सीवरेज और बंद स्ट्रीट लाइटों पर कांग्रेस का मेयर व निगम कमिश्नर पर तीखा हमला

नगर निगम में आम आदमी पार्टी के पास बहुमत नहीं : जिस कारण हाउस की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *