
अमृतसर, 11 दिसंबर : नगर निगम ने ट्रैफिक पुलिस के साथ मिलकर हेरिटेज स्ट्रीट पर अवैध कब्जे हटाकर सामान जप्त किया गया। एडीसीपी ट्रैफिक अमनदीप कौर, ट्रैफिक जोन प्रभारी, थाना कोतवाली प्रभारीऔर नगर निगम लैंड विभाग के सुपरिंटेंडेंट राजकुमार, इंस्पेक्टर अमन कुमार, जूनियर सहायक अरुण सहजपाल द्वारा एक विशेष अभियान आयोजित किया गया था। इस अभियान के तहत हेरिटेज स्ट्रीट श्री दरबार साहिब तक दुकानदारों और रेहड़ी-फहड़ी वालों के अवैध कब्जे हटाए गए। श्री दरबार साहिब में दर्शन के लिए आने वाली संगत को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सुपरिटेंडेंट राजकुमार ने बताया कि नगर निगम द्वारा हेरिटेज स्ट्रीट में लगातार अभियान चलाया जाता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा जप्त किया गया सामान वापस नहीं दिया जाएगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें