
अमृतसर,3 जनवरी:दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बाद अब पंजाब मुख्यमंत्री भगवंत मान भी विपश्यना के लिए निकल गए हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सी.एम. मान विशाखापट्टनम के लिए रवाना हो गए हैं, जहां वे 4 दिनों तक विपश्यना करेंगे। इसके बाद वह शनिवार को दिल्ली लौटेंगे और फिर 7-8 जनवरी को गुजरात जाएंगे, जहां वह लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करेंगे। बता दें इससे पहले आप सुप्रीमो और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी 10 दिनों के लिए विपश्यना ध्यान पर गए थे। अरविंद केजरीवाल दिल्ली से होशियारपुर में आए थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
 Amritsar News  Latest Amritsar News
Amritsar News  Latest Amritsar News
				 
						
					 
						
					 
						
					