
अमृतसर, 9 अक्टूबर:पंजाब के सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) के बकाये मामले में आज पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान मुख्य सचिव केएपी सिन्हा पेश हुए। सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने मुख्य सचिव के खिलाफ अवमानना मामले को रोस्टर बेंच को भेजा।
हाईकोर्ट ने कहा कि अदालत की गरिमा से समझौता नहीं किया जा सकता। इस बीच सरकार के सीनियर एडवोकेट विकास सिंह ने कहा कि मुख्य सचिव का कोर्ट को गुमराह करने का कोई इरादा नहीं था और अगर कोर्ट चाहे तो वह बिना शर्त माफी मांगने को तैयार हैं। अब इस मामले में सोमवार को सुनवाई होगी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News