
अमृतसर, 9 अक्टूबर:पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 22 अक्टूबर से विधानसभा का सत्र बुलाया है। यह सत्र 27 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान बेअदबी कानून समेत कई महत्वपूर्ण विधेयकों पर चर्चा होने की संभावना है। विधानसभा सचिवालय की ओर से सत्र को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है, हालांकि विस्तृत कार्यसूची अभी जारी नहीं की गई है।
जारी कार्यक्रम के अनुसार, वीरवार, 22 अक्टूबर को सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होगी। पहले दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद विधानसभा का अन्य कामकाज निपटाया जाएगा। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से सदन की कार्यवाही शुरू होगी। इस दिन सरकार कई विधेयकों पर चर्चा कर सकती है। 27 अक्टूबर को 2 बजे सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित इसके बाद 24, 25 और 26 अक्टूबर को सदन की बैठक नहीं होगी। मंगलवार, 27 अक्टूबर को सुबह 10 बजे से विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होगी। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, दोपहर दो बजे सत्र को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया जाएगा।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News