अमृतसर,15 मई : भगतावाला कूड़े के दम पर आज फिर शाम को आग लग गई। आग लगते ही नगर निगम फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। नगर निगम कमिश्नर हरप्रीत सिंह ने आज आदेश जारी किए हैं कि कूड़े की डंप पर दो शिफ्टो दिन व रात के समय एक-एक फायर ब्रिगेड की गाड़ी डंप पर तैनात रहेगी।

इसी प्रक्रिया के चलते इन आदेशों को निगम फायर ब्रिगेड विभाग ने तुरंत प्रभाव से लागू भी कर दिया है। आज शाम को आग लगने की सूचना मिलते ही निगम के चीफ सेक्रेटरी इंस्पेक्टर जेपी बब्बर , फायर ब्रिगेड विभाग के एडीएफओ दिलबाग सिंह डंप पर पहुंच गए और आग पर काबू पाया गया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News