Breaking News

जीएनडीयू के हिन्दी-विभाग में विभिन्न कोर्सों में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित :  प्रोफ़ेसर सुनील कुमार

अमृतसर, 23 मई : गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर के हिन्दी-विभाग में स्नातकोत्तर (हिन्दी) और अनुवाद में स्नातकोत्तर डिप्लोमा (पी.जी.डी.टी.) प्रोग्रामों में दाखिले के लिए आवेदन आमंत्रित हैं। डीन, भाषा संकाय एवं विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत एम.ए. हिन्दी (आनर्स एवं रिसर्च) की उपाधि विद्यार्थियों को मिलेगी। स्नातकोत्तर (हिन्दी) और अनुवाद में स्नातकोत्तर डिप्लोमा करने के बाद रोजगार की भरपूर संभावनाएं हैं। हिन्दी शिक्षण/ट्यूटरिंग, समाचार लेखक, समाचार उदघोषक, वार्ता लेखक, स्तंभ लेखक, संपादकीय लेखन, अतिथि संपादक, उप संपादक, प्रूफ रीडर, प्रोग्रामिंग, स्वतंत्र लेखन, विशेष विधा लेखन, पार्श्व वाचन, संवाददाता, रिपोर्टर, एंकर, रेडियो जॉकी, सृजनात्मक लेखन, हिन्दी कॉपी राइटर, बिजनेस हिन्दी, हिन्दी टंकण, पेज सेटिंग, कंपोजर, पटकथा लेखन, गीत लेखन, संवाद लेखन, शोध, जिंगल्स, विज्ञापन लेखन, रंगमंच, सोशल मीडिया, बैंक, बीमा, न्यायायिक सेवा, सिविल सेवा, रेलवे, दूतावास, मंत्रालय, साहित्य, होटल, पर्यटन, कॉल सेंटर, अनुवाद एजेंसी, दुभाषिया, हिन्दी अधिकारी,राजभाषा अधिकारी, हिन्दी सहायक, राजभाषा प्रबंधक आदि विभिन्न क्षेत्रों में हिन्दी जानकारों/पेशेवरों की अच्छी मांग है। विभाग के विद्यार्थी बड़ी संख्या में विभिन्न मंचों और संस्थाओं से जुड़कर अपनी उल्लेखनीय सेवाएं दे रहे हैं। किसी भी विषय में स्नातक के बाद इन कार्यक्रमों में दाखिला लिया जा सकता है। विश्वविद्यालय में संचालित इन कार्यक्रमों के माध्यम से विभाग में सर्वोत्तम सुविधाएं- फीस माफी, लैंगुएज लैब, पुस्तकालय, विभागीय पत्रिका, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियां,  क्रेडिट प्रणाली, एन.ई.पी. के तहत पाठ्यक्रम, अनुभवी व प्रतिबद्ध अध्यापक, विभिन्न छात्रवृत्तियां, प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी, सर्जनात्मक लेखन का प्रशिक्षण, प्रेमचंद हिन्दी साहित्य परिषद, नियमित सेमीनार, शोध केंद्र आदि  विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध हैं।

दाखिले 8 मई से शुरू हो चुके हैं

दाखिले 8 मई से शुरू हो चुके हैं और आनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 जुलाई है।किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए विद्यार्थी विभाग में आकर संपर्क कर सकते हैं। गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी खास पहचान रखता है और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करता है। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा 2026 8वीं, 10वीं, 12वीं क्लास की तैयारी पूरी कर ली है: ज़िले में कुल 220 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं

अमृतसर, 14 फरवरी(राजन): शिक्षा विभाग पंजाब के निर्देशों के तहत पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *