Breaking News

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सीवरेज डिजल्टिंग को लेकर विधायक डॉ गुप्ता ने निगम अधिकारियों के साथ की मीटिंग

निगम अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए विधायक डॉक्टर अजय गुप्ता

अमृतसर,28 जून :केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सीवरेज डिजर्टिंग को लेकर विधायक डॉ अजय गुप्ता ने निगम अधिकारियों के साथ मीटिंग की। मीटिंग में निगरान इंजीनियर संदीप सिंह, एक्सीयन गुरविंदर सिंह, एसडीएस अशोक कुमार, एसडीओ गुरप्रीत सिंह और जे ई शामिल हुए। विधायक डॉ गुप्ता ने बताया कि आज मीटिंग दौरान केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की वार्ड नंबर 48,49,50 और 59 के क्षेत्र की सीवरेज व्यवस्था को लेकर निगम अधिकारियों से विस्तार पूर्वक बातचीत हुई। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की सीवरेज  व्यवस्था इस वक्त बहुत ही खराब चल रही है।

निगम अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए विधायक डॉक्टर अजय गुप्ता

सीवरेज व्यवस्था और पेयजल को लेकर लगातार अधिकारियों से मीटिंग करेंगे

विधायक डॉक्टर अजय गुप्ता ने बताया कि केंद्रीय विधानसभा की सभी वार्डों में सीवरेज की डी सिल्टिंग करनी बहुत ही आवश्यक है। क्योंकि बरसात का मौसम आने वाला है। इसे विशेष कर  वाॉल्ड सिटी में डी सिल्टिंग पहल के आधार पर करवाई जा रही है। उन्होंने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि सुपर सकर मशीन जो खराब हुई है उनको तुरंत प्रभाव से ठीक करवाया जाए। उन्होंने कहा कि अगर हो सके तो सुपर सक्कर मशीन हायर भी की जाए।

बरसात से पहले सड़के बनाएं

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने निगम अधिकारियों को मीटिंग दौरान कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र की जिन-जिन सड़कों को बनाने के वर्क आर्डर जारी हुए हैं, उनको तुरंत प्रभाव से बरसात होने से पहले बनवाया जाए। उन्होंने कहा कि कल शनिवार से सड़के बनाने के कार्य शुरू हो जाएंगे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

वाॉल्ड सिटी के विकास के लिए नगर निगम द्वारा जारी किए गए 417.82 करोड़ के टेंडर निगम रद्द करने जा रही

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर, 4 फरवरी(राजन गुप्ता): विवादों में दिख रहे अमृतसर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *