
अमृतसर, 18 सितंबर: नगर निगम के नवनियुक्त कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख सोमवार 23 सितंबर को बेतौर कमिश्नर कार्यभार संभालेंगे। मिली जानकारी के अनुसार 12 सितंबर को पंजाब में आईएएस अधिकारियों के तबादलों के आदेश आने से पहले ही गुलप्रीत सिंह औलख छुट्टी पर पंजाब से बाहर गए हुए थे। उन्होंने 21 सितंबर तक पहले से ही छुट्टी ली हुई थी। जिस क्षेत्र में वह गए हुए हैं, वहां पर पूरी तरह से मोबाइल भी नहीं चलते हैं। जिस कारण उनका मोबाइल अक्सर स्विच ऑफ ही आ रहा है। अब नगर निगम अधिकारियों ने सोमवार को उनका स्वागत करने की तैयारी कर ली है। नगर निगम अधिकारियों ने आज एक निजी होटल में पहले से यहां रहे कमिश्नर हरप्रीत सिंह को डिनर में विदाईगी पार्टी दीं। जबकि हरप्रीत सिंह 14 सितंबर को ही नगर निगम से रिलीव हो गए थे
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें