
अमृतसर,26 सितंबर: नगर निगम सहायक कमिश्नर विशाल वधावन ने बताया कि 30 सितंबर तक प्रॉपर्टी टैक्स पर 10 प्रतिशत रिबेट दी जा रही है। उन्होंने बताया कि इसका लोग लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने बताया कि आज नगर निगम को लगभग एक करोड़ रूपया टैक्स एकत्रित हुआ है। उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स विभाग द्वारा कैंप लगाकर भी टैक्स एकत्रित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज फोकल प्वाइंट क्षेत्र में कैंप लगाकर लाखों रुपया टैक्स एकत्रित किया गया है।
20 करोड़ रुपए प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हो चुका है

सहायक कमिश्नर विशाल वधावन ने बताया कि 1 अप्रैल 2024 से अब तक लगभग 20 करोड़ रुपए प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हो चुका है। उन्होंने बताया कि प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित करने के लिए नगर निगम के मुख्य कार्यालय रंजीत एवेन्यू और सभी जोन कार्यालय में सीएफसी केंद्र में टैक्स जमा किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि 28 और 29 सितंबर को छुट्टी होने के बावजूद भी सभी सीएफसी केंद्र खुले रहेंगे और टैक्स लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि 10 प्रतिशत रिबेट का लोग लाभ उठाएं। उन्होंने कहा कि 30 सितंबर के बाद टैक्स जमा करवाने वालों को कोई भी रिबेट नहीं मिलेगी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News