Breaking News

नगर निगम की जमीन पर हुए पक्के कब्जे को एस्टेट विभाग ने किया सील : निगम का यहां पर चुंगी कार्यालय था

कब्जे वाली जगह को सील करते हुए नगर निगम अधिकारी।

अमृतसर, 9 अक्टूबर (राजन): नगर निगम की जमीन पर किसी द्वारा पक्का कब्जा कर लिया गया था। रिगो ब्रिज किला गोबिंदगढ़ के पास लगभग 130 वर्ग गज में पहले यहां पर नगर निगम चुंगी कार्यालय हुआ करता था। इस चुंगी कार्यालय के बाहर बड़ा कंडा भी हुआ करता था। साल 2006 के अंत में पंजाब सरकार द्वारा चुंगी विभाग को समाप्त कर दिया था। जिस कारण यह कार्यालय बंद हो चुका था। खस्ता हालत इस कार्यालय की रिपेयर करवा कर किसी द्वारा तीन दुकाने बना दी गई।इसकी शिकायत निगम को मिलने पर नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल के आदेशों  पर एस्टेट ऑफिसर धर्मेंद्र जीत सिंह ने अपने अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मौके पर पहुंच पर इस जगह को सील करके निगम का कब्जा कर लिया गया।

चुंगी कार्यालय पर कब्ज होने की जांच होगी

कब्जे वाली जगह को सील करते हुए नगर निगम अधिकारी।

नगर निगम के पुराने चुंगी कार्यालय पर किसी द्वारा कैसे कब्ज़ा कर लिया गया। कब्जा धारको  द्वारा तीन शटर भी लगवा दिए गए। नगर निगम की लाखों रुपए की इस जमीन पर किसकी शह पर कब्जा हुआ, इसकी उच्चस्तरीय जांच होने जा रही है। इसी तरह से नगर निगम की अन्य जमीनों पर भी दखल अंदाजी हो रही है।निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने कहा कि नगर निगम की जमीन पर किसी तरह का भी कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम द्वारा ठेकेदारों का भुगतान न करने पर ठेकेदारों ने विकास कार्य किए गए ठप्प

शहर की टूटी हुई सड़कों की तस्वीर। अमृतसर, 7 अक्टूबर(राजन): नगर निगम अमृतसर इस वक्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *