Breaking News

पंजाब में आम आदमी पार्टी की  सरकार ने चीफ सेक्रेटरी बदला: वर्मा की जगह सिन्हा को किया नियुक्त

केएपी सिन्हा

अमृतसर, 9 अक्टूबर:पंजाब सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है।1992 बैच के सीनियर आईएएस केएपी सिन्हा को नया मुख्य सचिव बनाया गया है, जबकि अनुराग वर्मा को इस पद से हटा दिया गया है। केएपी सिन्हा 1992 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों में शामिल हैं। अनुराग वर्मा को जब मुख्य सचिव नियुक्त किया गया था, उस समय भी वह इस पद की दौड़ में थे। उनके पास लगभग 20 साल का अनुभव है। साथ ही वह कई विभागों की जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। हालांकि लंबे समय से चर्चा चल रही थी कि पंजाब मुख्यमंत्री कार्यालय में बड़े बदलाव होंगे। वहीं अनुराग वर्मा को राजस्व, पुनर्वास एवं आपदा प्रबंधन, कृषि एवं किसान कल्याण, बागवानी और मृदा एवं जल संरक्षण का अतिरिक्त मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

जारी आदेशों की कॉपी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

बाबा दीप सिंह के जन्मदिन पर निकाला नगर कीर्तन: श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल, अद्भुत आध्यात्मिक दृश्य प्रस्तुत

श्री अकाल तख्त साहिब से निकले विशाल नगर कीर्तन में मौजूद पंज प्यारे और श्रद्धालु। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *