Breaking News

पंजाब सीएम मान के ओएसडी ने बिक्रम सिंह मजीठिया को भेजा लीगल नोटिस: ओएसडी पर लगाए थे आरोप, 48 घंटे में माफी मांगने को कहा

बिक्रम मजीठिया की फाइल फोटो।

अमृतसर,9 अक्टूबर:पंजाब सीएम भगवंत मान के ओ एस डी राजबीर सिंह ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया को लीगल नोटिस भेजा है। आरोप है कि बिक्रम सिंह मजीठिया ने कुछ दिन पहले सीएम के ओ एस डी राजबीर सिंह के खिलाफ कुछ झूठे आरोप लगाए थे। जिससे उनकी छवि खराब हुई
है। 48 घंटे के अंदर उन्हें लिखित रूप में माफी मांगने की मांग की गई है।

यह है मामला

दरअसल यह विवाद उस समय शुरू हुआ था जब 6 अक्तूबर को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों ने मजीठिया से सवाल किया था कि सीएम के करीब लोगों को सीएमओ से हटाया जा रहा है । इस सवाल का जवाब देते हुए मजीठिया ने सीएम के ओएसडी का नाम लेकर कहा था कि उसका परिवार कनाडा का सिटीजन है। करोड़ों रुपए हवाला के जरिए कनाडा और आस्ट्रेलिया भेजे गए हैं। उन्होंने कहा था कि वह सेंटर गवर्नमेंट से अपील करते है कि इनका एलओसी जारी कर दिया जाए। क्योंकि यह लोग खुद विदेश चले जाएंगे। वहीं, उन्होंने इस बयान को खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर भी शेयर किया था।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

जिला प्रशासन ने वीज़ा कंसल्टेंसी का लाइसेंस किया रद्द:ह्यूमन स्मगलिंग (प्रिवेंशन) एक्ट, 2012 एवं पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल्स रेगुलेशन एक्ट के तहत की गई कार्रवाई

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर पल्लवी मिश्रा।  अमृतसर, 5 अगस्त (राजन):अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, अमृतसर  पल्लवी मिश्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *