
अमृतसर, 16 दिसंबर :नगर निगम अमृतसर चुनाव के लिए इस वक्त तिकोना मुकाबला चल रहा है। इस वक्त चुनाव प्रचार भी जोरो से चल रहा है। नगर निगम चुनाव में तो स्थानीय मुद्दे ही हावी होते हैं।आम आदमी पार्टी के शहर के पांचो विधायकों के होने से पार्टी के सभी 85 वार्ड में उम्मीदवार विधायकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे हैं।वहीं, सत्ता में आने के बाद आम आदमी पार्टी के लिए ये पहले नगर निगम चुनाव हैं।कांग्रेस और भाजपा ने बड़ी संख्या में नए चेहरे मैदान में उतारे हैं। शिरोमणि अकाली दल के कुछ ही उम्मीदवार वार्डों में खड़े हुए हैं। साफ है कि 2022 पंजाब विधानसभा की तरह नगर निगम में इस बार 80 फीसदी से ज्यादा चेहरे नए होने वाले हैं। आम आदमी पार्टी इससे पहले भी नगर निगम चुनाव लड़ती रही है, लेकिन उनका कोई भी उम्मीदवार चुनावी मैदान में नहीं था।
मेयर रिंटू ने भारी संख्या में कांग्रेस और भाजपा के पार्षद आप में ज्वाइन करवाएं
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने अपने कुछ पार्षद साथियों के साथ आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर ली थी।साल 2022 में सरकार बनने के बाद अमृतसर के कांग्रेस के मेयर करमजीत सिंह रिंटू ने कई कांग्रेस और भाजपा पार्षदों को भी अपने साथ ले गए। इसके बाद से कांग्रेस और भाजपा में पैदा हुए खालीपन को नए चेहरों ने भर दिया है। भाजपा और कांग्रेस ने सभी 85.वार्डों में अपने उम्मीदवार उतारे। जिसमें भाजपा ने 64 यानी 75 फीसदी नए उम्मीदवारों को टिकट दिया है। कांग्रेस ने 51 यानी 60 फीसदी नए चेहरे मैदान में उतारे हैं। दूसरी पार्टियों से आम आदमी पार्टी में आए पार्षदों में से काफी पूर्व पार्षदों को तो आम आदमी पार्टी ने टिकट दे दिया।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News