
नई दिल्ली, 7 जनवरी:दिल्ली में विधानसभा चुनाव की 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव का ऐलान हो गया है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने प्रेस को जानकारी दी कि 5 फरवरी को मतदान होगा । चुनाव के परिणाम 8 फरवरी को आएंगे।चुनाव आयोग आयुक्त राजीव कुमार ने आज दोपहर 2 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस करके इसकी घोषणा की है। इसी के साथ दिल्ली में आचार संहिता लागू हो गई है।
10 जनवरी से 17 जनवरी को नामांकन पत्र भरने का कार्य शुरू होगा
चुनाव आयोग के अनुसार दिल्ली विधानसभा में नामांकन 10 जनवरी से 17 जनवरी तक भरे जाएंगे।18 जनवरी को नामांकन पत्रों की स्कूर्टनी जांच पड़ताल होगी। 20 जनवरी को उम्मीदवारअपने नाम वापस ले सकते हैं। इसके उपरांत चुनाव प्रचार शुरू हो जाएगा।
दिल्ली विधानसभा में इस बार कुल 1.55 करोड़ वोटर
दिल्ली विधानसभा में 58 जनरल, 12 एससी सीट है। बहूमत के लिए 36 सीट चाहिए। दिल्ली विधानसभा में इस बार कुल 1.55 करोड़ वोटर है। जिसमें 83.49 लाख पुरुष और 71.74 लाख महिला वोटर,1261 थर्ड जेंडर औऱ 2.08 लाख फर्स्ट टाइम वोटर है। दिल्ली विधानसभा में कुल 13033 पोलिंग बूथ है।पोलिंग बूथ में हर तरह की सुविधाए दी जाएगी, 85+ वोटरों के लिए अलग विशेष सुविधा, यह घर से वोट डाल सकेगी।
दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा
दिल्ली विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 23 फरवरी को खत्म हो रहा है। इसके अलावा मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार 18 फरवरी को सेवानिवृत्ति हो रहे हैं। इसके चलते 18 फरवरी से पहले चुनाव प्रक्रिया पूरी करवाई जा रही है।2020 के विधानसभा चुनावों की घोषणा 6 जनवरी को हुई थी। विधानसभा की सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी 2020 को सिंगल फेज में वोटिंग हुई थी और 11 फरवरी को नतीजे घोषित हुए थे। इस बार भी दिल्ली विधानसभा चुनाव की सिंगल फेस में वोटिंग होगी। साल 2020 में आम आदमी पार्टी को 53.57% वोट के साथ 62 सीटें मिली थीं, जबकि भाजपा को 8 सीटों सहित कुल 38.51% वोट मिले थे। वहीं, कांग्रेस को 4.26% वोट मिले थे लेकिन पार्टी अपना खाता खोलने में भी नाकाम रही थी।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें