
अमृतसर, 4 जुलाई: ई एस आई अस्पताल मजीठा रोड के बाहर सीआरपीएफ के रिटायर्ड डीएसपी ने पहली पत्नी, बेटे और पुत्रवधू को गोलियां मार दीं। सिर में गोली लगने से बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और पुत्रवधू की हालत गंभीर है। पत्नी आईसीयू में भर्ती है। उसे गले में गोली लगी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। रिटायर्ड डीएसपी तरसेम सिंह राजासांसी का रहने वाला है। उसने करीब 45 साल पहले दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी जागीर कौर के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। जागीर का पहली पत्नी से एक बेटा और बेटी हैं। जबकि दूसरी पत्नी के 2 बेटे हैं। जागीर की बेटी का आरोप है कि दूसरी पत्नी के बेटों ने मां के साथ मारपीट की थी। इसकी शिकायत पुलिस को दी थी।
अस्पताल के बाहर झगड़ा हुआ, फायरिंग की
जागीर कौर अपने बेटे और बहू के साथ ई एस आई अस्पताल मजीठा रोड में दवाई लेने गई थी। वहां तरसेम सिंह भी पहुंच गया।अभी दोनों पक्ष बाहर ही थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में कहा सुनी हो गई। इस बीच तरसेम सिंह ने अपनी रिवॉल्वर निकाली और पहली पत्नी जागीर कौर, बेटे बचित्र और पुत्रवधू परमजीत कौर को गोली मार दी। करीब 4 राउंड फायरिंग की गई। तीनों सड़क पर गिर गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस बुलाई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने बचित्र को मृत घोषित कर दिया।
फायरिंग के बाद आरोपी को पकड़ा
एसीपी नॉर्थ ऋषभ भोला ने बताया कि फायरिंग के तुरंत बाद नाके पर खड़ी पुलिस ने तरसेम सिंह को पकड़ लिया। इसके बाद उसे मजीठा रोड थाने में पेश किया गया। रिटायर्ड डीएसपी ने की 2 शादियां, पहली पत्नी से विवाद एसीपी ने बताया कि तरसेम की 2 शादियां हुई हैं। पहली पत्नी और बेटे से प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। इसी झगड़े के दौरान तरसेम सिंह ने ये कदम उठाया। जिस वेपन से फायरिंग की गई, वे लाइसेंसी है। बाकी अभी जांच जारी है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें