
अमृतसर,7 जनवरी : केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने गत दिवस 6 जनवरी को झब्बाल रोड स्थित कुष्ठ आश्रम का निरीक्षण किया था। कुष्ठ आश्रम की सभी समस्याओं को दूर करने के लिए विधायक डॉ गुप्ता ने पहले से ही डिप्टी कमिश्नर अमृतसर श्रीमती साक्षी साहनी के साथ विस्तार पूर्वक बातचीत की थी। डीसी साहनी द्वारा गत दिवस रेड क्रॉस सोसाइटी के अधिकारियों को विधायक डॉ गुप्ता के साथ आश्रम की समस्याओं को जानने के लिए में भेजा था। मौके पर कुष्ठ आश्रम चलाने वाले संचालक ने बताया था कि कुष्ठ आश्रम को मुख्य समस्या सीवरेज प्रणाली की आ रही है। आश्रम की जगह काफी नीचे होने के कारण मामूली बरसात आने पर आश्रम में बरसाती पार्टी कई दिन तक खड़ा रहता है। सीवरेज काफी नीचे होने के कारण सीवरेज की निकासी भी सही ढंग से नहीं होती है। इसके साथ-साथ आश्रम में आ रही अन्य समस्याओं के बारे में भी बताया गया था।
नगर निगम अधिकारियों को मौके पर बुलाकर कुष्ठ आश्रम में आ रही समस्याओं से अवगत कराया
विधायक डॉ अजय गुप्ता आज फिर नगर निगम के एक्सियन सिविल एसपी सिंह,एक्सियन ओ एंड एम मनजीत सिंह, एसडीओ अशोक कुमार, नगर निगम के सिविल और ओ एंड एम विभाग के जे. ईज को साथ लेकर कुष्ठ आश्रम पहुंचे। विधायक गुप्ता ने सभी अधिकारियों को कुष्ठ आश्रम में आ रही सभी समस्याओं के बारे में विस्तार पूर्वक अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि इस आश्रम की सभी समस्याओं को दूर करने के लिए और इसको विकासशील बनाने के लिए जल्द से जल्द एस्टीमेट तैयार किया जाए। उन्होंने कहा कि वह डिप्टी कमिश्नर से अपने विधायक फंड से इस कुष्ठ आश्रम के विकास कार्य करवाने के लिए आने वाले दिनों में टेंडर लगवा देंगे। उन्होंने कहा कि फरवरी महीने में कुष्ठ आश्रम की समस्याओं को दूर करने के लिए कार्य शुरू हो जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए की फिलहाल जो छोटी-छोटी समस्या आ रही है, उनका पहल के आधार पर जल्द से जल्द निपटाया जाए।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें