
अमृतसर, 12 सितंबर:अमृतसर में एक व्यक्ति ने एएसआई पर फायरिंग कर दी, जिससे गोली उनके सिर में लगी। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद एएसआई ने हिम्मत नहीं हारी और खुद बाइक चलाकर
थाना अजनाला पहुंच गए। इसके बाद पुलिस कर्मचारियों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उनका इलाज चल रहा है।फिलहाल, यह पता नहीं चल पाया है कि ASI पर फायरिंग करने वाला कौन था। जानकारी के अनुसार, ASI जसवंत सिंह अमृतसर पुलिस लाइन में ड्यूटी पूरी करने के बाद बाइक पर अजनाला की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान भल्ला पिंड गांव के पास एक व्यक्ति ने उन पर फायरिंग हुई।
ASI की हालत खतरे से बाहर
थाने पहुंचने के बाद पुलिस कर्मचारियों ने ASI जसवंत सिंह को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के मुताबिक, उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। हालांकि, सिर में गोली लगने से उन्हें गंभीर चोट आई है और डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
मामले को लेकर इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि यह घटना थाना राजासांसी के क्षेत्र में हुई है। फायरिंग के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। इसके अलावा पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News