
अमृतसर, 13 सितंबर(राजन): पंजाब सरकार द्वारा 30 सितंबर तक मौजूदा वित्त वर्ष का प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने पर 10% रिबेट दिया जा रहा है। जिसके चलते नगर निगम अमृतसर को लोग प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा रहे हैं। अब तक निगम को साढ़े 12 करोड़ रुपए प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हुआ। अभी भी रिबेट का लाभ लेने के लिए 17 दिन बचे हुए हैं। पिछले वित्त वर्ष में निगम को 30 सितंबर तक 36 करोड़ से अधिक प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित हुआ था। इस बार निगम को लगभग 40 करोड़ रूपया प्रॉपर्टी टैक्स एकत्रित होने की संभावना है। अभी भी शहर के लगभग 25 बड़े आदारों से प्रॉपर्टी टैक्स आना है।भारी संख्या में लोग ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवा रहे हैं। ऑनलाइन प्रॉपर्टी टैक्स जमा करवाने के लिए इस लिंकmseva.lgpunjab.gov.in पर क्लिक करके टैक्स जमा करवाया जा सकता है।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News