
अमृतसर, 28 जनवरी: केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज कटरा दूलो और कटरा आहलू वालिया क्षेत्र में लगभग 55 लाख रुपए की लागत से गलियां बनवाने के विकास कार्यों का उद्घाटन किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि इन क्षेत्रों की गली राधा वल्लभ और गली लाला वाली का पहले किसी ने विकास नहीं करवाया। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लोगों द्वारा गलियों में आ रही समस्याओं के बारे में उनको बताया तब जाकर इन गलियों को बनवाने के कार्य शुरू करवा दिए गए हैं।
1 महीने बाद सड़के बनाने के कार्य शुरू करवा देंगे

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र सभी तरह के विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि लगभग एक महीने बाद सड़के बनवाने के लिए प्रीमिक्स प्लांट शुरू हो जाने हैं, तब टूटी हुई सड़कों को बनवाने के कार्य भी शुरू करवा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि लोगों की समस्याओं को सुनकर उनका हल भी निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन गलियों को बनवाने के साथ-साथ इन गलियों में पड़ते सीवरेज के चेंबरो को भी बनवाया जा रहा है। इस अवसर पर पार्षद जरनैल सिंह टोढ़, रिकी कैरो, बलदेव सिंह, जरनैल सिंह और क्षेत्र के लोग भी मौजूद थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें