Breaking News

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने नवनियुक्त मेयर जितेंद्र सिंह को दी बधाई : कहा नगर निगम को अच्छी टीम मिल गई ; अब विकास में और तेजी आएगी

नवनियुक्त मेयर जितेंद्र सिंह भाटिया को बधाई देते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

अमृतसर,28 जनवरी; केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता पदभार ग्रहण करने वाले नवनियुक्त मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया को बधाई देने पहुंचे। विधायक डॉक्टर गुप्ता ने कहा कि नगर निगम को अब अच्छी टीम मिल गई है। उन्होंने कहा कि यह नई टीम ज्यादा से ज्यादा मेहनत करके अब विकास कार्य में और तेजी लाएंगे। उन्होंने कहा कि शहर के विकास कार्यों के साथ-साथ नगर निगम द्वारा लोगों को दी जा रही सभी मूलभूत सेवाओं में भी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि मेयर जितेंद्र सिंह भाटिया तुजरबेकार और मेहनती इंसान है। उन्होंने कहा कि नगर निगम का हाउस ना होने के कारण शहर वासियों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब यह समस्याएं भी दूर हो जाएगी। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि शहर के कुछ कार्य करवाने के लिए नगर निगम हाउस से मजूरी लेनी पड़ती है। उन्होंने कहा कि अब तुजरबेकार और मेहनती मेयर जितेंद्र सिंह मोती भाटिया बकाया पड़े विकास कार्य तेजी से शुरू करवाएंगे।

नव नियुक्त मेयर ने विधायक गुप्ता का किया स्वागत

नवनियुक्त मेयर जितेंद्र सिंह भाटिया को बधाई देते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

इस अवसर पर मेयर जितेंद्र सिंह भाटिया ने विधायक डॉ गुप्ता का स्वागत करते हुए कहा कि विधायक डॉ गुप्ता भी पहले पार्षद रह चुके हैं। उन्होंने कहा कि शहर के सभी विधायकों और पार्षदों के साथ मिलकर अभी से गुरु नगरी की सेवा में जुट जाएंगे, किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा, शहर के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम अमृतसर के दो कांग्रेसी पार्षदों ने आम आदमी पार्टी की ज्वाइन: मेयर पद को लेकर हाईकोर्ट में चल रहा मामला

AAP प्रधान अमन अरोड़ा और मेयर जतिंदर सिंह मोती भाटिया कांग्रेस पार्षदों को AAP में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *