Breaking News

नगर निगम द्वारा एक रेस्टोरेंट में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग करने और गंदगी फैलाने का कांटा गया चालान

चालान काटते हुए नगर निगम अधिकारी।

अमृतसर,27 फरवरी (राजन): नगर निगम के कमिश्नर गुलप्रीत सिंह औलख के दिशा निर्देशों अनुसार निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा अलग-अलग रेस्टोरेंटों की जांच की गई। निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ योगेश अरोड़ा ने बताया कि चीफ सेक्रेटरी इंस्पेक्टर मलकियत सिंह और स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ रंजीत एवेन्यू स्थित कुछ रेस्टोरेंट की जांच की गई। उन्होंने बताया कि रंजीत एवेन्यू सी ब्लॉक में स्थित ईट एशिया रेस्टोरेंट में जब जांच की गई तो इसके रसोई घर में भारी गंदगी पाई गई। उन्होंने बताया कि इस रेस्टोरेंट में सिंगल यूज़ प्लास्टिक भी पाया गया। उन्होंने बताया कि इस रेस्टोरेंट का नगर निगम से ट्रेड लाइसेंस भी नहीं बना हुआ था। इसके साथ-साथ इस रेस्टोरेंट के किसी भी वर्कर और सेफ का मेडिकल भी नहीं करवाया हुआ था। उन्होंने बताया कि जिस पर इस रेस्टोरेंट का चालान काट दिया गया है। डॉ योगेश अरोड़ा ने कहा कि सभी रेस्टोरेंट के मालिक नगर निगम से अपना अपना ट्रेड लाइसेंस जरूर बनवा लें। विशेष कर रेस्टोरेंट की रसोई घर में साफ सफाई रखें और सिंगल यूज़ प्लास्टिक का प्रयोग ना किया जाए। उन्होंने कहा कि नगर निगम द्वारा आगे भी जांच जारी रखी जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने शहीद उधम सिंह कॉलोनी में गलियां बनवाने के विकास कार्य का किया उद्घाटन

विधायक डॉ गुप्ता ने सीवरेज समस्या को पूरी तरह से हल करने के लिए अधिकारियों …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *