
अमृतसर 5 मार्च:किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की कार्यशैली के खिलाफ प्रदर्शन तेज कर दिया है। अमृतसर के गोल्डन गेट पर किसानों ने सीएम का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की। किसान नेताओं का कहना है कि मुख्यमंत्री मान ने 3 मार्च को चंडीगढ़ में किसानों की मांगों पर होने वाली बैठक को बीच में ही छोड़ दिया। इसके बाद उन्होंने किसान नेताओं को गिरफ्तार करवा दिया। इस कार्रवाई के विरोध में किसान संगठन ने पंजाब के 18 जिलों में विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है।
मान सरकार केंद्र के इशारे पर काम कर रही
किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने आरोप लगाया कि भगवंत सिंह मान सरकार केंद्र के इशारे पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में बुलडोजर संस्कृति और पुलिस राज को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। किसान नेताओं की मुख्य मांग है कि गिरफ्तार साथियों को तुरंत रिहा किया जाए। साथ हीचंडीगढ़ के सेक्टर 34 या 17 में विरोध प्रदर्शन की अनुमति दी जाए।
18 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति
प्रदर्शन से पहले राज्य कोर कमेटी की बैठक राज्य अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सबरा की अध्यक्षता में हुई थी। बैठक में राज्य महासचिव राणा रणबीर सिंह ठट्ठा ने किसानों की 18 सूत्रीय मांगों को लेकर आंदोलन की रणनीति बनाई।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News