Breaking News

डी ए वी के हरि ओम ने किया नाम रोशन: बी एस सी ( आई टी ) में पाई पहली पोजीशन

हरिओम को शुभकामनाएं देते हुए प्रिंसिपल डॉ अमनदीप गुप्ता।

अमृतसर, 17 मार्च :शिक्षा के क्षेत्र में डीएवी कालेज अमृतसर निरंतर नए मुकाम हासिल करता रहा है। हर बार की तरह इस बार भी यूनिवर्सिटी एग्जाम में कालेज के छात्र सर्वोत्तम प्रदर्शन  कर रहे है । इस क्रम के तहत बी एस सी  ( आई टी ) के पहले सेमेस्टर के हरि ओम ने यूनिवर्सिटी परीक्षा में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया हैं। उन्होंने 7.75 एस जी पी ए अर्जित किए हैं । ये जानकारी प्रिंसिपल डॉ. अमरदीप गुप्ता ने सांझा की।
डॉ. गुप्ता ने बताया कि कालेज के छात्र हमेशा यूनिवर्सिटी की टॉप सूची मे अपना नाम दर्ज करवाते आए हैं। इस अफसर पर कालेज प्राचार्य डॉ. गुप्ता ने हरि ओम की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि कालेज के टॉपर कंप्यूटर विभाग के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हैं।

उज्जवल भविष्य हेतु दी शुभकामनाएं

प्रिंसिपल डॉ गुप्ता ने शानदार सफलता के लिए विभाग के मेहनती स्टाफ व विद्यार्थीयों को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी ।कंप्यूटर विभाग के मुखी प्रो. विक्रम शर्मा ने  की इस विद्यार्थी की सफलता का श्रेय स्टूडेट तथा स्टाफ की कड़ी मेहनत को दिया। इस अफसर पर प्रो संदीप कुमार शर्मा,प्रो बलराम सिंह यादव, डॉ नैना हांडा और प्रो रेनू शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

शिक्षा विभाग ने बोर्ड परीक्षा 2026 8वीं, 10वीं, 12वीं क्लास की तैयारी पूरी कर ली है: ज़िले में कुल 220 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं

अमृतसर, 14 फरवरी(राजन): शिक्षा विभाग पंजाब के निर्देशों के तहत पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड की …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *