पंजाब में 2022 में परिवर्तन की लहर दिखाई देगी : सोनू जाफर/कुलदीप सिंह धालीवाल

अमृतसर, 13 मार्च(राजन):आम आदमी पार्टी को माझा में शनिवार को बड़ी बढ़त मिली जब अमृतसर जिले के कई नामी चेहरे पार्टी में शामिल हो गए। शनिवार को पार्टी में गुरप्रीत सिंह, गीत इंदर सिंह, मेजर सिंह, प्रोफेसर यशपाल शर्मा, सुबेग गिल और लव बब्बोरिया शामिल हुए। इन नेताओं को आप के वरिष्ठ नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हरपाल सिंह चीमा ने पार्टी में शामिल कराया।
इस मौके पर हरपाल सिंह चीमा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि माझा के लोग बदलाव के लिए पार्टी के पक्ष में है। लोग राज्य में बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
आप नेताओं ने कहा कि आगामी 2022 के चुनावों में लोगों के समर्थन का लहर आप के पक्ष में होगा क्योंकि भारी संख्या में लोग पार्टी के लिए काम करने के लिए प्रतिबद्ध है। लोग कांग्रेस और अकालियों के लोकविरोधी शासन से पीडि़त हैं। लोग अब खुद बदलाव का हिस्सा बनना चाहते हैं। इसीलिए इन नेताओं ने अपने अधिकारों के लिए लडऩे और आगामी 2022 में आम आदमी पार्टी को सत्ता में लाने की शपथ ली। इस मौके पर आप नेता सोनू जाफर और कुलदीप सिंह धालीवाल उपस्थित थे।

Amritsar News Latest Amritsar News