Breaking News

आम आदमी पार्टी तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान के रूप में पंजाब को लगा कालसर्प योग व साढ़े साती: डॉ. जगमोहन सिंह राजू

अमृतसर,30 नवंबर(राजन) : आम आदमी पार्टी तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान के रूप में पंजाब को साढ़े साती एवं कालसर्प योग लग चुका है और इसके लिए शनिदेव जिम्मेवार नहीं है, बल्कि भगवंत मान जिम्मेवार है। पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी को बहुमत देकर अब पछता रही है। भगवंत मान तथा केजरीवाल की एक साजिश के तहत पंजाब के पानी को दिल्ली, राजस्थान आदि को देने की योजना है, जिसका खामियाज़ा आने वाले समय में पंजाब को भुगतना पड़ेगा। इन बातों का खुलासा भाजपा पंजाब के प्रदेश महासचिव डॉ. जगमोहन सिंह राजू पूर्व आईएएस द्वारा भाजपा अमृतसर शहरी जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू द्वारा आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए किया। इस अवसर पर मंच पर उनके साथ भाजपा जिला महासचिव मनीष शर्मा, सलिल कपूर, संजीव कुमार, भाजपा उपाध्यक्ष बलदेव राज बग्गा, परमजीत सिंह बतरा, जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार शर्मा भी उपस्थित थे। डॉ. जगमोहन राजू का भाजपा कार्यालय पहुँचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने अपने पदाधिकारियों सहित पुष्प-गुच्छ के साथ स्वागत किया।

भगवंत मान द्वारा विधानसभा में भाजपा के विरुद्ध की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की घोर निंदा की

डॉ. जगमोहन सिंह राजू ने भगवंत मान द्वारा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी को लेकर की गई आपत्तिजनक टिप्पणी की कड़े शब्दों में घोर निंदा करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा गत दिवस विधानसभा में जो घटिया शब्द कहे गए हैं, वह मुख्यमंत्री पद को बिल्कुल भी शोभा नहीं देते। उन्होंने कहा कि भगवंत मान पूरी तरह भूल गए हैं कि वे कॉमेडी सर्कस ने नहीं, बल्कि पंजाब सरकार चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी के पास देश भर में सबसे ज्यादा सांसद, विधायक, पार्षद, सरपंच, ब्लॉक समिति सदस्य और कार्यकर्ता हों, जिस पार्टी के पास सबसे बड़ा खजाना देश की जनता का वोट बैंक हो, जो पार्टी पिछले 2 बार से लगातार देश की बागडोर संभाल रही हैं और अब तीसरी बार फिर से जीतने जा रही हैं, ऐसे में एक राज्य के मुख्यमंत्री का उस पार्टी के बारे में इस तरह की निम्नस्तरीय भाषा का इस्तेमाल करना बेहद शर्मनाक है।

वर्ष से ऊपर बीतने के बाद आज पंजाब में गैंगस्टर राज, माफिया राज और नशा पहले से कहीं अधिक बढ़ चुका

 

 डॉ. राजू ने भगवंत मान तथा केजरीवाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि यह वही आम आदमी पार्टी है जो छाती ठोक कर और चुटकियाँ बजा कर एक महीने में पंजाब से नशा और गैंगस्टर राज खत्म करने के बड़े-बड़े दावे करते थे, लेकिन डेढ़ वर्ष से ऊपर बीतने के बाद आज पंजाब में गैंगस्टर राज, माफिया राज और नशा पहले से कहीं अधिक बढ़ चुका है, जिसका खामियाज़ा पंजाब की जनता भुगत रही है। डॉ. राजू ने भगवंत मान को सवाल किया कि पंजाब सरकार का वार्षिक बजट 60,000 करोड़ है, जबकि पंजाब की वार्षिक आय 45,000 करोड़ है। उन्होंने कहा कि पंजाब के खर्च के लिए बाकि का पैसा केंद्र की नरेंदर मोदी सरकार देती है। भगवंत मान बार-बार केंद्र सरकार से आरडीऍफ़ के पैसे की मांग करते हैं, जबकि केंद्र सरकार द्वारा पहले से भजे गए पैसे के कलियरैंस सर्टिफिकेट, को कि केंद्र सरकार द्वारा पैसा जारी किए जाने के 18 महीने के अंदर-अंदर केंद्र सरकार को जाना करवाने होते हैं, वह भगवंत मान द्वारा आज तक केंद्र सरकार को जमा नहीं करवाए गए। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता आम आदमी पार्टी की नीति तथा नीयत के बारे में अच्छी तरह जान चुकी है। पंजाब की जनता जान चुकी है कि भारतीय जनता पार्टी ही पंजाब का भविष्य संवार सकती है और इसके लिए पंजाब की जनता ने अब पंजाब की सत्ता भारतीय जनता पार्टी को देने का मन बना चुकी है और आने वाले चुनावों में इसका जवाब देने की तैयारी कर चुकी है।

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की व्हाट्सएप पर खबर पढ़ने के लिए ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

‘अमृतसर न्यूज़ अपडेटस” की खबर पढ़ने के लिए ट्विटर हैंडल को फॉलो करें

https://twitter.com/AgencyRajan

About amritsar news

Check Also

विकसित भारत यात्रा का लाभ जनता तक पहुँचाने को लेकर भाजपा पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों से की बैठक

अमृतसर, 22 नवंबर : भारतीय जनता पार्टी अमृतसर शहरी के जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने आगामी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *