
अमृतसर, 10 अप्रैल(राजन): भारतीय योग संस्थान का 59 वा स्थापना दिवस आज यहां अमृतसर के ऐतिहासिक कंपनी बाग (रामबाग) मे श्रद्धा और उत्साह से मनाया गया है। जिसमें बड़ी गिनती में संस्थान के साधकों ने हिस्सा लिया और संस्थापक स्वर्गीय प्रकाश लाल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करते हुए उनके उपदेशों को याद किया गया। इस अवसर पर संस्थान द्वारा अमृतसर में दो नए योग केंद्र शुरू करने का ऐलान किया गया। स्थापना दिवस की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर और भजन गायन के साथ हुआ। दीप प्रज्वलित करने वालों में अमृतसर इकाई के संरक्षक वीरेंद्र धवन, पंजाब इकाई के प्रतिनिध मनमोहन कपूर, सतीश महाजन और जिला इकाई के प्रतिनिध मास्टर मोहनलाल, सुनील कपूर, गिरधारी लाल प्रमोद सोढ़ी शामिल थे।
भारतीय योग संस्थान की स्थापना 10 अप्रैल 1967 को दिल्ली में स्वर्गीय प्रकाश लाल ने की

संस्थान के बारे में बात करते हुए वीरेंद्र धवन ने बताया कि भारतीय योग संस्थान की स्थापना 10 अप्रैल 1967 को दिल्ली में स्वर्गीय प्रकाश लाल ने की थी। जिनका उद्देश्य था, जियो और जीवन दो। योग , प्राणायाम और ध्यान को स्वस्थ रहने का आधार मानते हुए उन्होंने निशुल्क योग अभ्यास की सेवा शुरू की । जिसके चलते हुए आज भारत और कई अन्य मुल्कों में भारतीय योग संस्थान के लगभग 4500 से अधिक योग केंद्र चल रहे हैं।
लोगों को नित्य निशुल्क योग अभ्यास करवाया जाता
जहां पर लोगों को नित्य निशुल्क योग अभ्यास करवाया जाता है। उन्होंने नित्य योग करने और सात्विक भोजन के मानव शरीर पर प्रभाव एवं लाभ के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नित्य योग करने से हम शारीरिक अभ्यास, प्राणायाम करने से श्वास क्रिया का अभ्यास और ध्यान करने से हम परमात्मा को याद करते हैं। उन्होंने योगासनो के लाभ और शरीर पर प्रभाव के बारे में भी जानकारी दी। इससे पहले धवन ने सभी साधकों को योगासन और प्राणायाम का अभ्यास करवाया। समागम का आरंभ गायत्री मंत्र और समाप्ति शांति पाठ से की गई।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News