Breaking News

खापड़ खेड़ी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी बढ़ाई जा रही : विधायक डॉ अजय गुप्ता ने निगम कमिश्नर सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों के साथ प्लांट का किया निरीक्षण

विधायक डॉ अजय गुप्ता निगम कमिश्नर  और अधिकारियों के साथ खापड़ खेड़ी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते हुए।

अमृतसर, 25 फरवरी(राजन गुप्ता) : केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने आज नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल, नगर निगम अधिकारियों और पंजाब वॉटर सप्लाई सीवरेज बोर्ड  (PWSSB) के अधिकारियों के साथ खापड़ खेड़ी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण किया। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि खापड़ खेड़ी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट पहले साल 2012 में निर्माण हुआ था । इस प्लांट की कैपेसिटी 95 एमएलडी थी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र का विस्तार होने और कमर्शियल बिल्डिंगों की संख्या बढ़ जाने के कारण इस प्लॉट में प्रतिदिन लगभग 110 एमएलडी से अधिक सीवरेज वाटर डिस्चार्ज होने के लिए आ रहा था। उन्होंने कहा कि केपेसिटी कम होने के कारण पानी तुरंत ट्रीट ना होने के कारण बैकफ्लो होने से गुरु नगरी अमृतसर में पिछले लंबे अरसे से सीवरेज की समस्या आ रही थी।

मई 2025 से प्रोजेक्ट का कार्य शुरू कर दिया गया

विधायक डॉ अजय गुप्ता निगम कमिश्नर  और अधिकारियों के साथ खापड़ खेड़ी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते हुए।

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि सीवरेज की समस्या को देखते हुए उनके द्वारा इसकी विस्तार पूर्वक जांच की गई। उन्होंने बताया कि जांच के उपरांत इस सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी बढ़ाने के लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल, पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत सिंह मान जी से संपर्क करके प्लांट की कैपेसिटी बढ़ाने के कहा गया और टेंडर प्रक्रिया जारी करवाई गई। विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि इस प्लांट की कैपेसिटी बढ़ाने के लिए लगभग 96 करोड रुपए की लागत से मई 2025 से प्रोजेक्ट का कार्य शुरू कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अब तक 35 प्रतिशत कार्य हो चुका है। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि नवंबर 2026 तक इस प्रोजेक्ट का कार्य पूरा कर दिया जाए। ताकि लोगों को आ रही सीवरेज की समस्या से राहत मिल सके।

इस ओर पहले किसी ने ध्यान नहीं दिया

विधायक डॉ अजय गुप्ता निगम कमिश्नर  और अधिकारियों के साथ खापड़ खेड़ी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करते हुए।

विधायक डॉ गुप्ता ने कहा कि इस ओर पहले किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसके लिए आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविंद केजरीवाल, पंजाब इंचार्ज मनीष सिसोदिया और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का धन्यवाद करते हैं। इस अवसर पर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर चल रहे कार्य का पूरी तरह से निरीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि कार्य ठीक गति से चल रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर सीसीटीवी कैमरे भी लगाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि गुरु नगरी अमृतसर का यह एक महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। इस पर पहले से ही वह पूरी तरह निगरानी रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट को तेजी से हर हालत में पूरा करवाया जाएगा। इस अवसर पर पंजाब वॉटर सप्लाई सीवरेज  बोर्ड के निगरान इंजीनियर जितिन वासुदेवाय, एक्सियन गुरजिंदर सिंह, नगर निगम के निगरान इंजीनियर संदीप सिंह,एक्सियन स्वराज इंदर पाल सिंह वालिया, प्रोजेक्ट का निर्माण करने वाली कंपनी के अधिकारी भी मौजूद थे।

अधिकारियों के साथ मीटिंग करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

निगम कमिश्नर ने निगराण इंजीनियर को बांटे विभाग

अमृतसर, 18 फरवरी: नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने निगम में तैनात तीन निगराण …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *