Breaking News

विधायक डॉ गुप्ता ने निगम कमिश्नर और निगम अधिकारियों को साथ लेकर लोगों की समस्याएं सुनी : समस्याएं हल करने के लिए अधिकारियों को जारी किए दिशा निर्देश

विधायक डॉ अजय गुप्ता,निगम कमिश्नर और निगम अधिकारियों को साथ लेकर लोगों की समस्याएं सुनते हुए

अमृतसर,26 फरवरी(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल  और निगम अधिकारियों को साथ लेकर फतेह सिंह कॉलोनी में लोगों की समस्याएं सुनी। लोगों द्वारा विधायक और अधिकारियों को सीवरेज व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट और सड़क ना बनने के बारे में बताया गया। मौके पर ही निगम कमिश्नर शेरगिल ने निगम अधिकारियों को सीवरेज की समस्या का हल करने के लिए सीवरेज डिसील्टिंग के लिए मशीने लाकर शुरू करने के आदेश जारी किए। लोगों द्वारा जिस जिस क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए कहा गया, वहां पर विधायक डॉ गुप्ता ने जल्द स्ट्रीट लाइट लगवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश जारी किए।

विधायक डॉ अजय गुप्ता,निगम कमिश्नर और निगम अधिकारियों को साथ लेकर लोगों की समस्याएं सुनते हुए,

विधायक डॉ गुप्ता ने बताया कि मूलेचक से लेकर सतनाम नगर तक जाती सड़क अभी भी कच्ची है। कच्चा रास्ता होने के कारण लोगों को बहुत ही परेशानी आ रही है। उन्होंने कहा कि इस कच्चे रास्ते पर सड़क दुर्घटना भी हो जाती है। उन्होंने कहा कि  रास्ते को प्रीमिक्स से बनवाया जाए। जिस पर निगम कमिश्नर शेरगिल ने कहा कि इस रास्ते की निशान देयी के लिए जिला प्रशासन को पहले से ही पत्र जारी किया हुआ है। निशान देयी होने के उपरांत इस सड़क को बनवा दिया जाएगा।

विधायक डॉ अजय गुप्ता,निगम कमिश्नर और निगम अधिकारियों को साथ लेकर लोगों की समस्याएं सुनते हुए

विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार लोगों की समस्या को हल करने के लिए अधिकारियों के साथ लोगों के दवार पहुंच रही है। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनकर मौके पर ही उनका हल भी निकाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि फतेह सिंह कॉलोनी की सभी गलियों को बनवाने का कार्य भी जल्द शुरू करवा दिया जाएगा।इस अवसर पर नगर निगम सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर संदीप सिंह, एसडीओ अशोक कुमार और नगर निगम के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पंजाब सरकार 27, 28 फरवरी और 1 मार्च को अमृतसर में तीन दिन का ‘रंगला पंजाब उत्सव’ ऑर्गनाइज़ करेगी

डिप्टी कमिश्नर ने रंगला पंजाब उत्सव की तैयारियों का रिव्यू किया डिप्टी कमिश्नर दलविंदरजीत सिंह …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *