Breaking News

एडिशनल कमिश्नर नगर-निगम ने की अमृतसर बल्क वाटर स्पलाई स्कीम प्रोजेक्ट की समीक्षा

एडिशनल कमिश्नर से मुलाकात करते हुए अधिकारी।

अमृतसर,26 फरवरी(राजन): निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिहं शेरगिल के दिशानिर्देश अनुसार नगर निगम के एडिशनल कमिश्नर जयइंदिर सिहं द्वारा अमृतसर बल्क वाटर स्पालई स्कीम (ए.बी.डब्लयू.एस.एस) प्रोजेक्ट की समीक्षा बैठक की गई। ज्ञात हो की नगर निगम द्वारा विश्व बैंक और एशियन इन्फ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक के सहयोग से पिमसिप प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। इसी प्रजोक्ट के अधीन ए.बी.डब्लयू.एस.एस प्रोजेक्ट पर काम किया जा रहा है।

एडिशनल कमिश्नर से मुलाकात करते हुए अधिकारी।

एडिशनल कमिश्नर जयइंदिर सिहं को इस प्रोजेक्ट का नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनकी अध्यक्षता में यह पहली समीक्षा बैठक थी। इस मौके पर प्रोजेक्ट से संबंधित अधिकारियों द्वारा एडिशनल कमिश्नर को गुलदस्ता भेंट किया गया। इस मौके पर लार्सन एंड टूब्रो कंपनी के अधिकारीयों ने बताया कि कंपनी द्वारा श्रमिकों की संख्या में बढ़ोत्तरी की गई है और होली के बाद श्रमिकों की संख्या बढ़कर 1100 हो जाएगी।

इस मौके पर एडिशनल कमिश्नर ने कहा की प्रोजेक्ट पहले ही देरी हो चुकी है, अब कंपनी किसी भी तरह इस साल सितंबर महीनें की निधार्रित समयसीमा में काम को पूरा करें। उन्होंने निगम अधिकारीयों को कंपनी के काम की सख्त निगरानी करने की हिदायत ताकि काम को समय पर पूरा किया जा सके। इस मौके पर एस.इ प्रोजेक्ट डा. जितिन वासुदेवा, प्रोजेक्ट मैनेजर कुलदीप सिहं सैनी (रिटायर्ड चीफ़ इंजीनियर), एक्सईन सुनील महाजन, नरेंद्रपाल सिहं, जितेद्रं वांसिल, शिव कुमार सोनी, मनी शर्मा, अशवनी कुमार , लार्सन एंड टूब्रो से संजय कुमार, अनिल कुमार विंद, आदि भी उपस्थित थे।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम कमिश्नर ने वेस्ट जोन के प्रॉपर्टी टैक्स विभाग के अधिकारियों के किए तबादले

अमृतसर,19 फरवरी: नगर निगम कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल ने आदेश जारी करके वेस्ट जोन के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *