Breaking News

1 किलो 25 ग्राम हेरोइन सहित हिस्ट्रीशीटर रोमी गिरफ्तार

रोमी पर पहले ही हत्या प्रयास,नशीले  पदार्थों ,चोरी,डकैती के है14 पुलिस केस

अमृतसर,15 मार्च (राजन): सीआईए स्टाफ की पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर रमनदीप सिंह रोमी को 1 किलो 25 ग्राम हेरोइन व एक कार  सहित गिरफ्तार किया है।
मुखविंदर सिंह भुल्लर डीसीपी  डिटेक्टिव ने पत्रकारों को  बताया कि सीआईए स्टाफ की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली की रमनदीप सिंह रोमी पुत्र नरेंद्र सिंह निवासी न्यू आजाद नगर सुल्तान विंड रोड हेरोइन की खेप लेकर  आया है। उन्होंने बताया कि जिस पर  जुगराज सिंह  एडीसीपी , इंद्रजीत सिंह, हरमिंदर सिंह संधू एसीपी / डिटेक्टिव, अमृतसर के देखरेख में इंचार्ज सीआईए  स्टाफ टीम द्वारा छापामारी कर रमनदीप सिंह रोमी को 1 किलो  25 ग्राम हेरोइन व एक कार  सहित  (अंतरराष्ट्रीय बाजार में बरामद की गई हेरोइन की कीमत 5 करोड़ 2 लाख 50 हजार रुपये है ) के साथ बरामद गिरफ्तार    किया गया। उन्होंने बताया कि प्राथमिक पूछताछ के दौरान  पता चला कि  इससे पहले भी रोमी पर  13/14 मुकंदमें जिनमें हत्या का प्रयास, एनडीपीसी एक्ट,  चोरी डकैती के अलग-अलग पुलिस थानों में पंजीकृत हैं।  सितंबर 2020 में होशियारपुर जेल से जमानत पर रिहा हुआ था। डीसीपी मुख्यवींदिर सिंह भुल्लर  ने बताया कि पूछताछ के दौरान फिलहाल पता चला है कि रोमी के नशा तस्कर तथा गैंगस्टर से भी संबंध  है। उन्होंने कहा कि रोमी के विरुद्ध  एनडीपीसी एक्ट के अधीन  पुलिस स्टेशन बी डिवीजन मे  केस दर्ज कर आज अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड हासिल कहां से हेरोइन कहा लाई गई तथा इसके  साथ-साथ और  जानकारियां लेकर इस केस में और भी गिरफ्तारियां की जाएगी ।

About amritsar news

Check Also

पाकिस्तानी पिस्तौल सहित 4 कुख्यात अपराधी गिरफ्तार : 2 आरोपियों ने कांग्रेस नेता के पेट्रोल पंप पर फेंका बम

जानकारी देते हुए डीआईजी। अमृतसर, 17 जून :अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने गैंगस्टरों और आतंकवादी नेटवर्क …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *