
अमृतसर, 24 मई :विजिलैंस ब्यूरो द्वारा गिरफ्तार किए ‘आप’ विधायक रमन अरोड़ा को दोपहर 3:00 बजे जालंधर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान विजिलैंस ने कोर्ट से 10 दिनों के रिमांड की मांग की थी, लेकिन उन्हें 5 दिन का रिमांड मिला है। बता दें कि विजिलेंस टीम ने आज सुबह भी अरोड़ा के अशोक नगर स्थित घर पर रेड करने पहुंची थी। वहीं देर रात करीब 12 बजे सिविल अस्पताल में मेडिकल के लिए विजीलैंस की टीम रमन अरोड़ा को लेकर पुहंची, जहां उनका मैडिकल अस्पताल की ई.एम.ओ. डॉक्टर की देख-रेख में हुआ।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News