Breaking News

दुर्गियाना मंदिर सरोवर में डूब कर युवक ने की आत्महत्या

अमृतसर,29मार्च (राजन): आज दोपहर को  एक युवक द्वारा श्री दुर्गियाना  मंदिर सरोवर में छलांग लगाकर डूब कर आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के अनुसार  युवक द्वारा सरोवर में छलांग लगाने के उपरांत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।  युवक का बचाव करने के लिए जब टीम सरोवर में उतरी तो पानी के बहाव में डूबने से  युवक की मृत्यु हो चुकी थी। बाद मे जांच के उपरांत मृतक की पहचान सुनील मेहरा(45) निवासी जगदंबे कालोनी के रूप में हुई। मृतक नौजवान के भाई संजय मेहरा के साथ जब बातचीत की गई तो उसने बताया कि उसका भाई मानसिक तौर पर परेशान रहता था और वह इस संबंधी दवा भी खाता थ। पुलिस द्वारा रिपोर्ट दर्ज करके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About amritsar news

Check Also

पंजाब में नशा खत्म करने के बड़े-बड़े वादे कर सत्ता हासिल करने वाली भवंत मान सरकार नशा खत्म करने में पूरी तरह हुई फेल: तरुण चुग

अमृतसर, 24 सितंबर(राजन) : बीजेपी अमृतसर के पाँच विधानसभा क्षेत्रों में पंजाब को नशा मुक्त बनाने के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *