Breaking News

अमृतसर एयरपोर्ट से 10 फ्लाइट डिले : यात्री परेशान

अमृतसर,7 नवंबर :दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट  पर तकनीकी खराबी आने का असर चंडीगढ़ और अमृतसर एयरपोर्ट पर भी हुआ। अमृतसर से दिल्ली जाने वाली 10 और चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली 2 फ्लाइट डिले हुई। चंडीगढ़ से मुंबई जाने वाली फ्लाइट में यात्री एक घंटे से ज्यादा समय से बैठे हैं। लेकिन उड़ान अब तक टेकऑफ नहीं हुई है। इसकी एक फोटो भी सामने आई है।दिल्ली के एयरपोर्ट पर शुक्रवार सुबह एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम में तकनीकी खराबी आ गई थी। कुछ मिनटों में भारी संख्या में उड़ानें प्रभावित हुईं। कई विमान रनवे पर ही खड़े रह गए और सैकड़ों यात्री टर्मिनल पर घंटों फंसे रहे। एयर इंडिया और इंडिगो ने एडवाइजरी जारी कर कहा कि दिल्ली के लिए फ्लाइट्स पकड़ने से पहले समय को लेकर पूछताछ कर लें। फिलहाल कई फ्लाइट्स 2 से 4 घंटे डिले रही

अमृतसर से ये फ्लाइट रही डिले

अमृतसर से उड़ान भरने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E2506 सुबह 6.05 बजे की जगह 7.08 बजे रवाना हुई। एयर इंडिया की फ्लाइट AI1884 सुबह 7.55 बजे की जगह दोपहर 1 बजे रवाना हुई। सुबह 10.30 बजे जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट AI496 11.45 पर रवाना हुई। सुबह 10.40 बजे रवाना होने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E6848 सुबह 10.40 बजे की जगह 1.20 और एयर इंडिया की AI492 सुबह 1.20 बजे जाने की जगह 1.50 बजे रवाना हुई।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

स्वास्थ्य सेवाओं के स्तर को बेहतर बनाने के लिए आम आदमी क्लीनिकों के चिकित्सा अधिकारियों के लिए पुनश्चर्या प्रशिक्षण आयोजित किया

अमृतसर,11 नवंबर (राजन): पंजाब सरकार के आदेशानुसार, सिविल सर्जन डॉ. भारती धवन ने आम आदमी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *