Breaking News

पिस्टल निकालकर फायरिंग से लोगों में दहशत फैली

सीसीटीवी में कैद घटना।

अमृतसर, 1 दिसंबर:लोहगढ़ क्षेत्र में आज शाम एक फायरिंग की घटना ने स्थानीय लोगों में दहशत फैला दी। जानकारी के अनुसार, मामूली झगड़े से शुरू हुआ विवाद उस समय गंभीर रूप ले लिया, जब आरोपी युवक गुस्से में पिस्टल निकालकर फायरिंग करने लगा। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें आरोपी पिस्टल लहराते हुए दिखाई दे रहा है। स्थानीय निवासियों के मुताबिक, पीड़ित युवक घर के बाहर खड़ा था। तभी आरोपी वहां आया और उसे घूरकर देखने का आरोप लगाते हुए धमकाने लगा। आरोपी ने उसे देख लेने की धमकी भी दी। डर के चलते पीड़ित अपने घर लौट गया। कुछ देर बाद आरोपी अपने साथियों के साथ वापस आया और पीड़ित के घर के बाहर पहुंचकर फायरिंग शुरू कर दी।अचानक हुई इस वारदात से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस को कारतूस और खाली खोल मिले

इस दौरान जब एक अन्य युवक ने बीच-बचाव करने की
कोशिश की, तो आरोपी ने उसकी ओर भी पिस्टल तान दी। हालांकि गोली सही निशाने पर नहीं लगी और बड़ा हादसा टल गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक कारतूस, एक खाली खोल और सीसीटीवी फुटेज जब्त किया है। एसीपी जसपाल सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। फुटेज और गवाहों के आधार पर आरोपी की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

बीएसएफ ने पाकिस्तान घुसपैठिए  को किया काबू

अमृतसर, 4 मार्च: अंतरराष्ट्रीय सीमा अटारी पर बिना पासपोर्ट और वीजा के भारत में प्रवेश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *