Breaking News

केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र के पार्कों का होगा सौंदर्यकरण : विधायक डॉ अजय गुप्ता

पार्कों का निरीक्षण करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य।

अमृतसर, 22 दिसंबर(राजन): केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉ अजय गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में पड़ते पार्कों का सौंदर्यकरण करवाया जाएगा। विधायक डॉ गुप्ता ने आज  वार्ड नंबर 55, 56 और 57 में पड़ते पार्कों का निगम अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। विधायक डॉ गुप्ता ने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए कि सभी पार्कों को बढ़िया बनाने के लिए जल्द से जल्द एस्टीमेट तैयार किए जाए। उन्होंने कहा कि इसके उपरांत टेंडरिंग प्रक्रिया अपनाकर आने वाले दिनों में इन पार्कों को बढ़िया बनाया जाए। उन्होंने कहा कि पार्कों में ओपन जिम, बढ़िया लैंडस्कैपिंग और लाइटों का उचित प्रबंध किया जाए।

पार्कों का निरीक्षण करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य।

पार्कों में आ रही छोटी-छोटी समस्याओं का तुरंत निपटारा किया जाए

विधायक डॉ गुप्ता ने निगम अधिकारियों को निर्देश दिए कि फिलहाल पार्कों में जो छोटी-छोटी समस्याएं लोगों को आ रही है, उसका तुरंत निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा की सैर करने के लिए आने वाले  लोगों के लिए सभी पार्कों को एक बराबर किया जाए। ताकि लोग आसानी से सैर कर सके। उन्होंने कहा कि टूटी दीवारों और बैठने के लिए बैंचो को भी तुरंत ठीक करवाया जाए। उन्होंने कहा कि फिलहाल पार्को में स्ट्रीट लाइट लगवाई जाए। उन्होंने कहा कि पार्कों की साफ सफाई के कार्य भी प्रतिदिन होने चाहिए। इस अवसर पर पार्षद विक्की दत्ता, ऋषि कपूर, रविंद्र डाबर, सज्जन कुमार,इंद्रजीत दत्ता, टीटू पाजी, राकेश कुमार,रमेश कुमार,लक्ष्मी जी क्षेत्र के लोग और नगर निगम के अधिकारी मौजूद थे।

पार्कों का निरीक्षण करते हुए विधायक डॉ अजय गुप्ता व अन्य।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नगर निगम अमृतसर जनरल हाउस और बजट की मीटिंग 30 मार्च को: 1 साल बाद होने जा रही मीटिंग

नगर निगम अमृतसर कार्यालय की तस्वीर। अमृतसर, 26 मार्च (राजन): नगर निगम अमृतसर जनरल हाउस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *