Breaking News

भगटांवाला डंप पर बायोरेमेडीएशन कार्य में अब आई तेजी: अब प्रतिदिन 5 हजार टन से अधिक कूड़े की होगी बायोरेमेडीएशन 

एडिशनल कमिश्नर डंप का निरीक्षण करते हुए।

अमृतसर, 5 जनवरी(राजन): नगर निगम अमृतसर ने भगटांवाला डंप पर पुराने कचरे के बायोरेमेडीएशन का कार्य 1 अक्टूबर 2025 से शुरू किया गया था। नगर निगम द्वारा कूड़े के डंप पर पड़े 11 लाख मीट्रिक टन कचरे के बायोरेमेडिएशन के लिए मेसर्स इकोस्ट्रैन इन्फ्रा प्राइवेट लिमिटेड  कंपनी को वर्क आर्डर जारी किया हुआ है।  कंपनी द्वारा 15 महीनो के भीतर डंप पर 11 लाख मेट्रिक टन कूड़े की बायोरेमेडीएशन करवानी हैं। डंप पर बायोरेमेडीएशन के कार्य में अब तेजी लाई जा रही है। अब प्रतिदिन 5 हजार टन से अधिक कूड़े की बायोरेमेडीएशन होगी।

अब तक 1,50,551 मीट्रिक टन कूड़े की हुई बायोरेमेडीएशन

एडिशनल कमिश्नर डंप का निरीक्षण करते हुए।

कंपनी द्वारा 1 अक्टूबर 2025 से 4 जनवरी 2026 तक डंप साइट पर कुल 1,50,551 मीट्रिक टन पुराने कचरे की बायोरेमेडीएशन हुई है। कंपनी द्वारा बायोरेमेडीएशन तेजी से न करवाने पर आज नगर निगम एडिशनल कमिश्नर सुरिंदर सिंह द्वारा डंप का निरीक्षण किया गया। एडिशनल कमिश्नर ने  बताया कि कंपनी द्वारा बायोरेमेडीएशन के मामले में तेजी लाई गई है। कंपनी द्वारा साइट पर नई मशीनरी स्थापित की गई है, जिसके माध्यम से प्रतिदिन बायोरेमेडीएशन की क्षमता को 2,400 मीट्रिक टन से बढ़ाकर 5,000 मीट्रिक टन से अधिक  किया जाएगा। अब डंप में पहले से लगे कूड़े के पहाड़ हटने शुरू हो गए हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

खापड़ खेड़ी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की कैपेसिटी बढ़ाई जा रही : विधायक डॉ अजय गुप्ता ने निगम कमिश्नर सीवरेज बोर्ड के अधिकारियों के साथ प्लांट का किया निरीक्षण

प्लांट की कैपेसिटी कम होने से सीवरेज व्यवस्था में समस्या आ रही थी :50 एमएलडी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *