Breaking News

भारी मात्रा में हेरोइन सहित 4 आरोपी गिरफ्तार :पाकिस्तानी हेंडलरों से संबंधों का खुलासा

अमृतसर, 6 जनवरी: पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एएनटीएफ और बीएसएफ ने अजनाला क्षेत्र के भिंडी औलख से बड़ी मात्रा में हेरोइन बरामद की गई है।गुप्त सूचना के आधार पर एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स, बॉर्डर रेंज ने सीमा सुरक्षा बल के सहयोग से एक सुनियोजित अभियान चलाया, जिसमें कुल 19.980 किलो हेरोइन सहित चार आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें मुख्य आपरेटर शामिल है, जो हेरोइन आपूर्ति श्रृंखला का संचालन कर रहा था।

डीजीपी के मुताबिक प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी पाकिस्तान स्थित हैंडलरों से जुड़े हुए हैं और सीमा पार से हेरोइन की डिलीवरी और वितरण का संचालन कर रहे थे। जांच अधिकारियों ने बताया कि आरोपी क्षेत्रीय डीलरों और स्थानीय नेटवर्क के साथ मिलकर नशीले पदार्थों की तस्करी को अंजाम दे रहा था।

डीजीपी गौरव यादव के अनुसार, गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी ने हेरोइन की आपूर्ति और वितरण की पूरी व्यवस्था संभाली हुई थी। इसके अलावा, अन्य गिरफ्तार आरोपियों ने स्थानीय स्तर पर हेरोइन की तस्करी में मदद की। पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।

जांच में मुख्य रूप से सीमा पार के हेंडलरों की पहचान,
आपूर्ति मार्गों का पता लगाना और संपूर्ण तस्करी नेटवर्क को ध्वस्त करना प्राथमिक उद्देश्य है। पंजाब पुलिस ने स्पष्ट किया है कि वह राज्य में नशे की समस्या को जड़ से समाप्त करने और सीमा पार से संचालित नशीले पदार्थों की तस्करी नेटवर्क को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है।

गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान साहिबजीत सिंह उर्फ ​​साहिब और राजविंदर सिंह उर्फ ​​गोलू के रूप में हुई है, दोनों अमृतसर के ओल्ड नारायणगढ़ के रहने वाले हैं; आशु शर्मा उर्फ ​​आशु, जो अमृतसर के छेहरटा का रहने वाला है और एक 17 साल का नाबालिग, जो अमृतसर का रहने वाला है। हेरोइन के अलावा, पुलिस टीमों ने उनकी मारुति ब्रेज़ा कार और दो मोटरसाइकिलें भी ज़ब्त की हैं।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

नशा तस्करों की अवैध संपत्ति को ढहा दिया

जानकारी देते हुए पुलिस कमिश्नर गुरप्रीत सिंह भुल्लर। अमृतसर, 23 फरवरी: शहर में नशा तस्करी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *