
अमृतसर, 6 जनवरी (राजन): नगर निगम अमृतसर कमिश्नर बिक्रमजीत सिंह शेरगिल की फोटो किसी स्कैमर ने जॉली व्हाट्सएप नंबर बनाया है। स्कैमर द्वारा नगर निगम अधिकारियों और अन्य लोगों को इस जाली व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से मैसेज/रिक्वेस्ट भेजे गए हैं।भेजे गए मैसेज में बैंक का अकाउंट नंबर डालकर रुपए भेजने की रिक्वेस्ट की गई है। निगम कमिश्नर बिक्रमजीत शेरगिल ने इसे फ्रॉड बताकर सभी को भेजे गए मैसेज, रिक्वेस्ट को इग्नोर करने के लिए कहा गया है। बता दे पहले भी जालसाजों द्वारा तत्कालीन निगम कमिश्नर कुमार सौरव राज और संदीप ऋषि की भी फोटो लगाकर जाली व्हाट्सएप नंबर के माध्यम से मैसेज भेजे गए थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News