Breaking News

विधायक डॉ गुप्ता की धर्मपत्नी के निधन पर कैबिनेट मंत्रियों,डीसी, सीपी,चेयरमैन व अन्यो ने विधायक के घर पहुंच कर शोक व्यक्त किया

डीसी दविंदरजीत सिंह, सीपी गुरप्रीत सिंह भुल्लर, चेयरमैन रिंटू विधायक डॉ गुप्ता के साथ शोक व्यक्त करते हुए।

अमृतसर, 15 जनवरी : केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र अमृतसर से विधायक डॉ अजय गुप्ता की धर्मपत्नी रेणू गुप्ता का लंबी बीमारी के उपरांत 13 जनवरी की रात को निधन हो गया था। स्वर्गीय रेणू गुप्ता का 14 जनवरी को दुर्गियाना शिवपुरी में अंतिम संस्कार कर दिया गया था।विधायक डॉ अजय गुप्ता व उनके परिवार के साथ उनके घर में पहुंचकर आज बड़ी संख्या में राजनीतिक, सामाजिक और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

कनाल कॉलोनी पर स्थित विधायक डॉ अजय गुप्ता के घर आज पंजाब सरकार के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ई टी ओ,कैबिनेट मंत्री डॉ रवजोत सिंह, डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दविंदर जीत सिंह, पुलिस कमिश्नर अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर, इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के चेयरमैन करमजीत सिंह रिंटू, पूर्व चीफ पार्लियामेंट्री सेक्रेटरी डॉ नवजोत कौर व अन्यो ने शोक व्यक्त किया।

स्वर्गीय रेणू गुप्ता की दिवंगत आत्मा की शांति के लिए श्रद्धांजलि अर्पित करने और प्रार्थना करने के लिए प्रार्थना सभा दिन शुक्रवार 16 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक मालिबू गार्डनस, वेरका- मजीठा बायपास रोड अमृतसर में होगी।

आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रधान एवं कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने विधायक डॉ अजय गुप्ता के घर पहुंचकर शोक व्यक्त किया।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

एस.आई.आर.-2026: 1 अक्टूबर तक 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा मतदाता के रूप में अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं: डिप्टी कमिश्नर

डिप्टी कमिश्नर अमृतसर दलविंदरजीत सिंह। अमृतसर, 11 सितंबर(राजन): भारतीय चुनाव आयोग के निर्देशों के अनुसार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *