Breaking News

पुलिस ने 5 किलो हेरोइन सहित चार लोगों को किया गिरफ्तार

अमृतसर,4 फरवरी (राजन): पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक इंटेलिजेंस-आधारित ऑपरेशन में, काउंटर इंटेलिजेंस, अमृतसर ने सीमा पार ड्रग तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया और चार लोगों को गिरफ्तार किया, ये सभी गांव दाओके, PS घरिंडा अमृतसर के रहने वाले हैं और उनके पास से 5 किलो हेरोइन बरामद की गई है।

डीजीपी के मुताबिक शुरुआती जांच में उनके पाकिस्तान-आधारित तस्करों से लिंक का पता चला है। पुलिस स्टेशन SSOC अमृतसर में FIR दर्ज की गई है, और टीमें नेटवर्क के आगे और पीछे के लिंक की जांच कर रही हैं।

डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस सीमा पार ड्रग तस्करी नेटवर्क को खत्म करने और ड्रग-मुक्त पंजाब सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

आबकारी विभाग और पुलिस ने संयुक्त अभियान में गोदाम से 2070 पेटियां अवैध शराब बरामद की

अमृतसर, 16 मई :नगर निकाय चुनावों से पहले पंजाब में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *