
अमृतसर, 4 फरवरी(राजन) : भाजपा के केन्द्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू को लोकसभा में कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी द्वारा गद्दार कहे जाने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना रोष व्यक्त करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू के नेतृत्व में हाथी गेट चौक में राहुल गाँधी के विरुद्ध जमकर नारेबाजी करते हुए पुतला फूंक कर प्रदर्शन किया। इस अवसर पर सुखमिंदर सिंह पिंटू, डॉ. राम चावला, कुमार अमित, अजयबीर पाल सिंह रंधावा आदि उपस्थित थे।

हरविंदर सिंह संधू ने इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी वह पार्टी है, जिसने 1984 में हिन्दू तथा सिख समाज की धार्मिक भावनाओं को दरकिनार करते हुए विश्व विख्यात तथा सभी धर्मों के पूजनीय सचखंड श्री हरिमंदिर साहिब पर हमला किया। 1984 में दिल्ली सहित कई अन्य राज्यों में सिख नरसंहार के दौरान सैकड़ों निर्दोषों की हत्या की। लेकिन आज तक यह लोग अपने किये पर जरा भी शर्मिंदा नहीं है। इतना ही नहीं यह राहुल गाँधी तथा इनके कई अन्य दिग्गज नेताओं द्वारा भाजपा नेताओं के विरुद्ध प्रयोग किए गए अभद्र शब्दों का पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी राहुल गाँधी द्वारा देश के प्रधानमंत्री सहित भाजपा के कई अन्य नेताओं के विरुद्ध अभद्र शब्दों का प्रयोग तथा टिप्पणियाँ की गई हैं। भाजपा अपने दिग्गज नेताओं के प्रति अभद्र भाषा कभी सहन नहीं करेगी।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष संजय शर्मा, परमजीत सिंह बतरा, सरबजीत सिंह शंटी, मीनू सहगल, जसपाल सिंह शंटू, पार्षद गौरव गिल, पार्षद विकास गिल, सचिव नरिंदर गोल्डी, मंजीत कौर थिंद, डॉली भाटिया, कपिल शर्मा, सतपाल डोगरा, सौरभ कपूर, शिव कुमार, यशपाल शोरी, अमित महाजन, मंडल अध्यक्ष मोहित वर्मा, अमित अबरोल, सतीश पुंज मोहना, रमन राठौर, संजीव कुमार, विक्रम दन्दोना, विक्की कपूर आदि सहित सैकड़ें कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।
” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
Amritsar News Latest Amritsar News