Breaking News

बीएसएफ और पंजाब पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन में 1 किलो हेरोइन की बरामद

अमृतसर, 6 फरवरी: भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय
सीमा से सटे गांव लोपा में शुक्रवार दोपहर सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस स्टेशन कलानौर और बीएसएफ की 27वीं बटालियन के जवानों ने संयुक्त सर्च ऑपरेशन के दौरान गांव लोपा के खेतों से एक संदिग्ध हेरोइन का पैकेट बरामद किया है । प्रारंभिक जांच में पैकेट का वजन करीब एक.किलो बताया जा रहा है ।

जानकारी के अनुसार पुलिस स्टेशन कलानौर के एसएचओ जतिंदर पाल और बीएसएफ की 27 बटालियन के जवानों ने सीमा क्षेत्र में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया था। इस दौरान गांव लोपा निवासी किसान बलविंदर सिंह के खेतों में एक पीले रंग का पैकेट पड़ा मिला।.पैकेट के साथ हुक भी लगा हुआ था, जिससे आशंका जताई जा रही है कि इसे ड्रोन के माध्यम से सीमा पार से फेंका गया है।

एसएचओ जतिंदर पाल ने कहा कि मामले में कलानौर पुलिस स्टेशन में अज्ञात तस्करों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पैकेट को कब्जे में लेकर फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है ताकि नशीले पदार्थ की पुष्टि की जा सके।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

सेंट्रल जेल अमृतसर का ज्यूडिशियल इंस्पेक्शन; कैदियों के लिए दो हफ़्ते का मेडिकल कैंप

अमृतसर, 7 फरवरी(राजन): डिस्ट्रिक्ट और सेशंस जज अमृतसर जतिंदर कौर, परमिंदर कौर बैंस (एडिशनल चीफ़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *