Breaking News

ड्रग ओवरडोज से पुलिसकर्मी के बेटे की मौत

मृतक आकाश सैनी के शव को सड़क पर रखकर रोष जताते हुए।

अमृतसर, 14 फरवरी: थाना कोट खालसा के अधीन आने वाले गुरु नानकपुरा इलाके में नशे के ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। उसके पिता पंजाब पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल हैं। उन्होंने बेटे का शव का सड़क पर रखकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार नशा करने वालों को पकड़ रही हैं, लेकिन नशा बेचने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही । घर घर नशा बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर अपने बच्चे बचाने हैं तो पंजाब छोड़ दो। भले ही यूपी या बिहार में जाकर रहने लगो । इस पर पुलिस का कहना है कि परिजन के आरोपों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

मेरे बेटे की मौत नशे से हुई

मृतक आकाश सैनी (26)के पिता अशोक कुमार ने बताया कि उनका बेटा फुटबॉल खिलाड़ी था और बीएससी की पढ़ाई पूरी कर चुका था। उन्होंने बताया- मेरे बेटे की मौत नशे के कारण हुई है। मैं कई बार अपने बेटे को नशा छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया।

उन्होंने बताया,गुरुवार रात को मैं उसे सेंटर से घर लेकर आया था, लेकिन शुक्रवार सुबह वह सुरजीत कौर के बेटे के साथ चला गया। वहां दोनों ने इंजेक्शन लगाया और उसके बाद मेरे बेटे की मौत हो गई। सुरजीत कौर का बेटा मेरे बेटे को वहीं छोड़कर भाग गया।

अशोक कुमार बताते हैं कि शुक्रवार शाम को किसी ने सूचना दी कि पास वाले ग्राउंड में आकाश पड़ा है। जब हम वहां पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसने इंजेक्शन लगाया था। पहले भी वह इस तरह इंजेक्शन लगा चुका था, लेकिन इस बार ओवरडोज हुआ है।

जज्बाती होकर दिया बयान

आज रात को मृतक आकाश सैनी के पिता अशोक कुमार ने कहा कि बेटे की मृत्यु हो जाने के कारण जज्बाती होकर बयान दे दिया है। जबकि उसके बेटे की मृत्यु नशे की ओवरडोज के कारण नहीं हुई है।

जांच की जा रही

सेंट्रल क्षेत्र के एसीपी जसपाल सिंह ने कहा कि जैसे कि मृतक आकाश सैनी के पिता ने अब बयान दिए हैं, उस पर पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि मृतक आकाश सैनी के शरीर नशे का इंजेक्शन लगाने का कोई भी निशान नहीं पाया गया है। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा जांच जारी है, जांच के दौरान जो भी रिपोर्ट आएगी उसे सार्वजनिक कर दिया जाएगा।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पुलिस ने हथियार तस्करी के मॉड्यूल से जुड़े दो लोगों को 5 मॉडर्न पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया गया

अमृतसर, 11 फरवरी(राजन):पंजाब को गैंगस्टर-फ्री बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देश पर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *