Breaking News

“युद्ध नशों के विरुद्ध” अभियान के तहत विद्यार्थियों ने एक जागरूकता साइकिल रैली और पैदल मार्च का किया आयोजन

अमृतसर,13 फरवरी:पंजाब सरकार की ओर से नशों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान “युद्ध नशों के विरुद्ध” को उस समय और अधिक बल मिला, जब दयानंद आईटीआई, अमृतसर के प्रिंसिपल डॉ. संजीव शर्मा के नेतृत्व में स्टाफ तथा विद्यार्थियों ने एक जागरूकता साइकिल रैली और पैदल मार्च का आयोजन किया।

यह  रैली दयानंद आई टी आई कॉलेज हाथी गेट से प्रारंभ होकर लौहगढ़ चौक, खजाना गेट चौक, बी.के. दत्त गेट, हॉल गेट, हॉल बाजार, भरावन ढाबा, कटरा जयमैल सिंह, फरीद कटरा तथा कटरा शेर सिंह से होते हुए पुनः दयानंद आईटीआई परिसर में संपन्न हुई।

इस अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. संजीव शर्मा एवं स्टाफ सदस्यों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह रैली पंजाब सरकार द्वारा नशों के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के समर्थन में एक जागरूकता प्रयास है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें तथा अपने घर, मित्रों, गांव और परिचितों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।

उन्होंने कहा कि ऐसे सामूहिक प्रयासों और जन-जागरूकता अभियानों के माध्यम से हम अपने पंजाब को पुनः माननीय मुख्यमंत्री के सपनों के अनुरूप “रंगला पंजाब” बनाने में सफल हो सकते हैं।

इस जागरूकता रैली को सफल बनाने में बरिंदरजीत सिंह ट्रेनिंग ऑफिसर , सुखदेव सिंह ट्रेनिंग ऑफिसर,कमलकांत ट्रेनिंग ऑफिसर ,एनएसएस कोऑर्डिनेटर रंजीत सिंह वायरमैन इंस्ट्रक्टर,एनसीसी ऑफिसर गगनदीप सिंह ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल  इंस्ट्रक्टर,सहित संस्थान के समस्त स्टाफ सदस्यों  और विद्यार्थियों ने विशेष योगदान और सराहनीय मेहनत की। 

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता किसानों के हित सुरक्षित रखते हुए देश की तरक्की के लिए नया रनवे: सुनील जाखड़

पंजाब में उगाई जाने वाली सभी फसलें इस समझौते से बाहर :टेक्सटाइल क्षेत्र को होगा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *