Breaking News

ड्रग ओवरडोज से पुलिसकर्मी के बेटे की मौत

मृतक आकाश सैनी के शव को सड़क पर रखकर रोष जताते हुए।

अमृतसर, 14 फरवरी: थाना कोट खालसा के अधीन आने वाले गुरु नानकपुरा इलाके में नशे के ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। उसके पिता पंजाब पुलिस में हेड कॉन्स्टेबल हैं। उन्होंने बेटे का शव का सड़क पर रखकर पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि सरकार नशा करने वालों को पकड़ रही हैं, लेकिन नशा बेचने वालों पर कोई कार्रवाई नहीं हो रही । घर घर नशा बेचा जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर अपने बच्चे बचाने हैं तो पंजाब छोड़ दो। भले ही यूपी या बिहार में जाकर रहने लगो । इस पर पुलिस का कहना है कि परिजन के आरोपों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।

मेरे बेटे की मौत नशे से हुई

मृतक आकाश सैनी (26)के पिता अशोक कुमार ने बताया कि उनका बेटा फुटबॉल खिलाड़ी था और बीएससी की पढ़ाई पूरी कर चुका था। उन्होंने बताया- मेरे बेटे की मौत नशे के कारण हुई है। मैं कई बार अपने बेटे को नशा छुड़ाने के लिए नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती करवाया।

उन्होंने बताया,गुरुवार रात को मैं उसे सेंटर से घर लेकर आया था, लेकिन शुक्रवार सुबह वह सुरजीत कौर के बेटे के साथ चला गया। वहां दोनों ने इंजेक्शन लगाया और उसके बाद मेरे बेटे की मौत हो गई। सुरजीत कौर का बेटा मेरे बेटे को वहीं छोड़कर भाग गया।

अशोक कुमार बताते हैं कि शुक्रवार शाम को किसी ने सूचना दी कि पास वाले ग्राउंड में आकाश पड़ा है। जब हम वहां पहुंचे तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसने इंजेक्शन लगाया था। पहले भी वह इस तरह इंजेक्शन लगा चुका था, लेकिन इस बार ओवरडोज हुआ है।

” अमृतसर न्यूज अपडेट्स ” की खबर व्हाट्सएप पर पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक को क्लिक करके व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

https://chat.whatsapp.com/D2aYY6rRIcJI0zIJlCcgvG

About amritsar news

Check Also

पाकिस्तान-समर्थित टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़: भारी मात्रा में हथियारों सहित एक आरोपी गिरफ्तार

अमृतसर,11 फरवरी (राजन): पंजाब के डीजीपी गौरव यादव द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार एक …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *